ट्रंप के प्रस्ताव पर विचार कर रहा ईरान: विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने यह प्रस्ताव इसलिए दिया है, क्योंकि दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की पाकिस्तान यात्रा रद्द करने के बाद भी अमेरिका अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया है। दरअसल, ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के पास सभी विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में ईरान को जब भी बात करना हो तो वह सीधे फोन कर सकता है। इस बीच ईरान ने भी बिना परमाणु समझौते के होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का एक प्रस्ताव अमेरिका को भेजा है।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा, "अगर वे (ईरान) बात करना चाहते हैं तो वे हमारे पास आ सकते हैं या हमें फोन कर सकते हैं। हम लोगों को 18 घंटे की यात्रा करके मिलने के लिए नहीं भेज रहे हैं।" ट्रंप ने यह भी कहा, "जैसे-जैसे फोन पर बातचीत के जरिए भविष्य में प्रगति होगी, पाकिस्तान इसमें शामिल रहेगा।" उन्होंने कहा, "वे इसमें शामिल रहेंगे लेकिन हम यह फोन पर करेंगे।" ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर अपने पुराने रुख को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा, "उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। ऐसे में मुलाकात का कोई मतलब नहीं है।"

बांग्लादेश में पुलिस पर अवामी लीग के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में पुलिस पर अवामी लीग के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप

ईरान ने अमेरिका को भेजा प्रस्ताव
ईरान ने प्रस्ताव दिया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल देगा बशर्ते अमेरिका इस पर नाकेबंदी खत्म कर दे और युद्ध समाप्त किया जाए। ईरान ने यह भी सुझाव दिया है कि उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े बड़े मुद्दे पर बातचीत बाद के चरण में की जाएगी। दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार करने की संभावना कम ही है और इससे वे मतभेद अनसुलझे ही रह जाएंगे जिनके कारण 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव जारी
अमेरिका और ईरान जलडमरूमध्य को लेकर आमने-सामने हैं, जिसके जरिये युद्ध से पहले तेल और गैस का महत्वपूर्ण व्यापार होता था। अमेरिकी नाकेबंदी का उद्देश्य ईरान को अपना तेल बेचने से रोकना है, जिससे उसे महत्वपूर्ण राजस्व से वंचित किया जा सके और साथ ही ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सके जहां तेहरान को उत्पादन बंद करना पड़े क्योंकि उसके पास तेल भंडारण के लिए कोई जगह नहीं है।

अमेरिकी नाकाबंदी खत्म करने पर ईरान का जोर
मध्यस्थता प्रयासों में शामिल अधिकारियों ने कहा कि ईरान ने नई वार्ता से पहले अमेरिकी नाकाबंदी को समाप्त करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण मतभेदों को दूर करने की कोशिश कर रहा है। ईरान की तरफ से पाकिस्तान द्वारा अमेरिका को भेजे गए इस प्रस्ताव में उसके परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को आगे के लिए टालने पर जोर दिया गया है। दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस की यात्रा पर हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र कोटा से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पहुंचे। मथुरा आगमन के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की। इस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

दुधवा टाइगर रिजर्व में आए 75 हजार से अधिक भारतीय व 796 विदेशी पर्यटक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

 काजू की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा 

काजू की खेती : किसान अब ऐसी फसलों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं, जिनकी बाजार में हमेशा मांग...
खेती-बाड़ी 
 काजू की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा 

उत्तर प्रदेश

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र कोटा से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पहुंचे। मथुरा आगमन के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

दुधवा टाइगर रिजर्व में आए 75 हजार से अधिक भारतीय व 796 विदेशी पर्यटक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किये दर्शन

अयोध्या। राम नगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।राम मंदिर दान प्रकरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किये दर्शन