अमेरिका के साथ ईरान ने बातचीत बंद करने का ऐलान किया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच हो रही डील पर फिर पेंच फंस गया है।  ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत को बंद करने का फैसला किया है।  लेबनान में सीजफायर के उल्लंघन का हवाला देते हुए ईरान ने अमेरिका से बातचीत को निलंबित करने का फैसला किया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से इजरायल ने लेबनान के ऊपर हमले तेज कर दिए हैं।

ईरानी विदेश मंत्री ने क्या कहा?
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी अमेरिका के साथ सीजफायर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा- "जरूरी सूचना- ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम स्पष्ट रूप से लेबनान सहित सभी मोर्चों पर एक व्यापक युद्धविराम है। किसी भी मोर्चे पर इस युद्धविराम का उल्लंघन सभी मोर्चों पर उल्लंघन माना जाएगा। युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन के परिणामों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल दोनों जिम्मेदार होंगे।"

नेपाल में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : नेपाल में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

चुप रहना बहुत अच्छा होगा- ट्रंप
ईरान के साथ बातचीत निलंबित होने की खबरों में पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन अगर यह सच है, तो कोई बात नहीं। ट्रंप ने कहा- "मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा बात कर रहे हैं। चुप रहना बहुत अच्छा होगा। चुप रहने का मतलब यह नहीं है कि हम बम गिराना शुरू कर देंगे, हम नाकाबंदी जारी रखेंगे। नाकाबंदी लोहे की तरह मजबूत है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ईरान के शांत होने का इंतजार कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं तब तक इंतजार कर सकता हूं जब तक वे चाहें। उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।"

मिडिल ईस्ट में मिसाइल और ड्रोन हमले जारी
बीते कुछ समय से मिडिल ईस्ट में फिर मिसाइल और ड्रोन चलने लगे हैं। अमेरिका ईरान के सैन्य ठिकानों पर अटैक कर रहा है तो ईरान भी अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के गोरुक और केश्म आईलैंड पर रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो ड्रोन को तबाह कर दिया है। तो उधर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। IRGC ने दावा किया कि उनसे उस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है जिसका इस्तेमाल उसपर अटैक के लिए किया गया।ईरानी सेना ने कल अमेरिकी MQ1 ड्रोन को भी मार गिराने का दावा किया था। हालांकि, ईरान ने ये नहीं बताया कि उसने अमेरिका के किस बेस को टारगेट किया है लेकिन उसने मिसाइल अटैक का वीडियो जारी किया है और कुवैत में ईरानी अटैक को लेकर सायरन भी बज रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा...
सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया...
बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट...
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत