प्रधानाचार्य परिषद का जनपदीय अधिवेशन संपन्न

गुरुजनों के हित और उनकी समस्या के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा–अखिलेश प्रताप सिंह

प्रधानाचार्य परिषद का जनपदीय अधिवेशन संपन्न

सुलतानपुर। आज दिनांक 03.02.2024 को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का जनपदीय अधिवेशन, शैक्षिक गोष्ठी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दूबेपुर एवं एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. रविंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. मणि शंकर त्रिपाठी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगी सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन करके किया गया।महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंगी सिंह ने की। 

      कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्यों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रदेश संरक्षक डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी ने तदर्थ प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण, शुल्क वृद्धि सहित 14 सूत्री मांगों की चर्चा की। प्रदेश महामंत्री डॉ. रवीन्द्र त्रिपाठी ने प्रधानाचार्यों की समस्याओं के संबंध में प्रदेश संगठन द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया।
          प्रदेश कोषाध्यक्ष डाॅ. मणिशंकर त्रिपाठी ने माध्यमिक शिक्षा में सेमेस्टर प्रणाली की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए इसे अप्रासंगिक बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगी सिंह ने संगठन को अधिक प्रभावशाली बनाने पर बल दिया।
अखिलेश प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्य परिषद को आभार व्यक्त करते हुए कहा की गुरुजनों के हित और उनकी समस्या के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा।
          सम्मेलन में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शीतला शंकर मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामकुमार यादव एवं गैर जनपद को स्थानांतरित प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय प्रताप सिंह सहित राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शैलेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. बबिता जैन, कांति सिंह व केशव प्रसाद सिंह को भी सम्मानित किया गया। स्काउटिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे गौरव सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह और ज्योति सिंह को भी प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
          कार्यक्रम को प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ. के.डी. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र देव त्रिपाठी, जिला मंत्री अजय कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष सुभाष यादव ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल ने वर्तमान सरकार द्वारा प्रधानाचार्यों की समस्याओं की अनदेखी की बात कही। अंत में जनपदीय जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। 
          इस अवसर पर डॉ. आशुतोष सिंह, डॉक्टर जयंत सिंह, डॉ. अनिल मिश्र, गिरिजा शंकर तिवारी,डॉ राधाकृष्ण मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, महेश सिंह, श्यामलाल निषाद, शकील अहमद, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डॉ. अजय कुमार सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह एवं पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वायुनंदन उपाध्याय ने किया।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 डम्पर ने सड़क पार कर रहे व्यवसायी को रौंदा, मौके पर ही मौत  डम्पर ने सड़क पार कर रहे व्यवसायी को रौंदा, मौके पर ही मौत
जयपुर । मालपुरा गेट इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डम्पर ने सड़क पार कर रहे व्यवसायी को रौंद दिया।...
मंडी में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा 
साक्षी को फोर्ब्स मैग्जीन की सूची में शामिल होने पर रांची के लोंगो ने दी बधाई
नैनीताल में 147वां वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन
जिला मजिस्ट्रेट ने 05 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 02 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त
र्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण
दर्दनाक सड़क हादसा,पिकअप की टक्कर से महिला की मौत