परिवेदना या औपचारिकता? स्थानांतरण विवाद में निष्पक्ष न्याय पर उठे गंभीर सवाल

'न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए'

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रकाश चन्द्र शर्मा

'न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।' लोकतांत्रिक व्यवस्था की यह कसौटी तब धुंधली पड़ जाती है, जब शिकायतों की सुनवाई उसी तंत्र के हाथों सौंप दी जाए, जिसके निर्णय स्वयं विवादों के घेरे में हों। राजस्थान शिक्षा विभाग में हाल ही में हुए स्थानांतरण और उनके बाद गठित परिवेदना समितियों ने प्रशासनिक निष्पक्षता को लेकर ऐसा ही प्रश्न खड़ा कर दिया है। यह विवाद केवल तबादलों का नहीं बल्कि उस भरोसे का है जिस पर पूरी प्रशासनिक व्यवस्था टिकी होती है।

स्थानांतरण किसी कर्मचारी के लिए महज़ कार्यालय बदलने का आदेश नहीं होता। यह उसके परिवार की दिनचर्या, बच्चों की पढ़ाई, वृद्ध माता-पिता की देखभाल और सामाजिक जीवन से जुड़ा संवेदनशील निर्णय होता है। इसलिए अपेक्षा रहती है कि पूरी प्रक्रिया शीशे की तरह पारदर्शी, नियमों के अनुरूप और न्यायपूर्ण हो। किंतु इस बार जिस प्रकार स्थानांतरण आदेश जारी हुए, उसने कई कर्मचारियों के मन में यह धारणा पैदा कर दी कि कहीं नियमों की पतवार छोड़ प्रशासनिक विवेक की नाव तो नहीं चला दी गई।

संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी ये खबर भी पढ़े : संपादकीय: अराजक प्रशासन! मंच टूटा, बिजली कटी, लाठियां चलीं... विरोध जारी

कई मामलों में वर्षों से चयन प्रक्रिया के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को हटाकर अन्य कार्मिकों को पदस्थापित किए जाने पर भी सवाल उठे। इससे यह संदेश गया कि स्थापित प्रक्रिया की अपेक्षा प्रशासनिक निर्णय अधिक प्रभावी साबित हुए। जब नियमों की चौखट पर अपवादों की दस्तक बढ़ने लगे, तब स्वाभाविक रूप से व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगने लगते हैं।
सबसे अधिक चिंता उन कर्मचारियों को लेकर व्यक्त की जा रही है जो सेवा नियमों के अनुसार विशेष संरक्षण के पात्र हैं। 

विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, एकल महिला तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अनेक कर्मचारियों के दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरण की शिकायतें सामने आईं। यदि संवेदनशील वर्गों के लिए बनाए गए प्रावधान व्यवहार में प्रभावी न दिखें, तो वे केवल सरकारी पुस्तकों के पन्नों तक सीमित होकर रह जाते हैं। जैसा कि कहा जाता है, 'हाथी के दाँत खाने के और, दिखाने के और।'

विवाद का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष परिवेदनाओं के निस्तारण को लेकर सामने आया। हजारों शिकायतों की सुनवाई के लिए जिन समितियों का गठन किया गया, उनमें उन्हीं स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया जिनके स्तर पर मूल स्थानांतरण आदेश जारी हुए थे। राजस्थान की लोकभाषा का प्रसिद्ध मुहावरा 'दूध की रखवाली पर बिल्ली को बैठा देना' इस स्थिति को सहज ही अभिव्यक्त करता है। जब निर्णय की समीक्षा उसी व्यवस्था के भीतर सीमित हो जाए, तो निष्पक्षता का विश्वास स्वतः डगमगाने लगता है।

यदि समिति किसी परिवेदना को स्वीकार करती है तो यह संकेत होगा कि मूल निर्णय में त्रुटि थी और यदि सभी शिकायतें अस्वीकार होती हैं तो कर्मचारियों के मन में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि कहीं सुनवाई केवल औपचारिकता भर तो नहीं थी। दोनों ही परिस्थितियां व्यवस्था की साख को प्रभावित करती हैं। आखिर भारतीय न्याय व्यवस्था का यह स्वर्णिम सिद्धांत यूं ही नहीं बना कि कोई भी व्यक्ति अपने ही मामले में न्यायाधीश नहीं हो सकता। यही प्राकृतिक न्याय की आत्मा है और यही लोकतांत्रिक प्रशासन की रीढ़ भी।

सरकार का उद्देश्य निस्संदेह कर्मचारियों को राहत देना और व्यवस्था में विश्वास बनाए रखना है। किंतु विश्वास आदेशों से नहीं बल्कि निष्पक्ष प्रक्रियाओं से जन्म लेता है। आवश्यकता इस बात की है कि स्थानांतरण प्रक्रिया को स्थायी, पारदर्शी और स्पष्ट नीति पर आधारित बनाया जाए। संवेदनशील श्रेणियों के मामलों की पृथक समीक्षा हो, प्रत्येक निर्णय का कारण अभिलेखों में दर्ज किया जाए तथा परिवेदनाओं की सुनवाई ऐसे स्वतंत्र अधिकारियों द्वारा की जाए जिनका मूल निर्णय से प्रत्यक्ष संबंध न रहा हो। तभी कर्मचारी यह महसूस करेगा कि उसकी बात केवल सुनी ही नहीं गई बल्कि उस पर निष्पक्ष विचार भी हुआ।

अन्यथा यह पूरी कवायद केवल फाइलों के एक मेज़ से दूसरी मेज़ तक पहुँचने की कहानी बनकर रह जाएगी और शिक्षा जगत में यह सवाल गूंजता रहेगा कि न्याय का दीपक जल रहा है या केवल उसकी लौ का भ्रम दिखाया जा रहा है।
समापन की पंक्तियां—
मुंसिफ़ भी वही, मुल्ज़िम भी वही, गवाह भी वही दरबार,
फिर कैसे निकले सच, जब फैसला लिखे खुद सरकार।
दूध की रखवाली बिल्ली करे, न्याय करे दरबार,
फिर मत पूछो क्यों रोता है, शिक्षा जगत लाचार।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ