गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा: जयनाथ 

गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा: जयनाथ 

देवरिया। विधानसभा सलेमपुर के कौड़िया काजी के बूथ संख्या 109 पर भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान चलाया गया।भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा।उन्होंने कहा कि इस अभियान के नाम गांव चलो घर घर चलो से ही स्पष्ट है की हम सभी छोटे बड़े भाजपा कार्यकर्ताओं लोकसभा चुनाव के पूर्व देश के हर मतदाता के घर पहुंचना है और केंद्र में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से केंद्र में स्थापित करना है।इस अवसर पर कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक बलबीर सिंह ,मुरली जायसवाल,आनन्द कुशवाहा,अजय दूबे वत्स,नितेश चौबे, अजय मिश्र,सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Deoria

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सिरसा: भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं पूर्व सीएम हुड्डा: जसवीर जस्सा सिरसा: भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं पूर्व सीएम हुड्डा: जसवीर जस्सा
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि...
फतेहाबाद में कवियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश,काव्य गोष्ठी का आयोजन
फतेहाबाद : हाई वोल्टेज तारें रिहायशी इलाके से गुजारने का लोगों ने किया विरोध
सिलीगुड़ी में दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने जनकपुरी में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में हिस्सा लिया
 केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
नशे में धुत कार ड्राइवर ने 12 लोगों को कुचला, मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार