पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अर्थी को दिया कंधा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे

शाहजहांपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाल यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव नियामतपुर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा क्षेत्र गमगीन नजर आया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे। हर किसी की आंखें नम थीं।

लोगों ने वीरेंद्र पाल यादव के निधन को जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वीरेंद्र पाल यादव के निधन की खबर के बाद से ही शाहजहांपुर में शोक की लहर थी। उनके आवास पर बुधवार तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के जुड़ाव और सम्मान को भी जाहिर किया। अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए थे। गमगीन माहौल के बीच वैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव पंचतत्व में विलीन हो गए।

डीएम एसएसपी ने कछला घाट का किया स्थलीय निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : डीएम एसएसपी ने कछला घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

18 पर तृणमूल कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका...
पश्चिम बंगाल 
राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी' अपने 20वें सीजन के साथ नए ट्विस्ट और बदले हुए गेमप्ले के साथ वापसी के...
मनोरंजन 
बिग बॉस 20 को लेकर सलमान खान ने खोला बड़ा राज , ट्रेलर जारी

उत्तर प्रदेश

गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बुधवार काे गोद में...
उत्तर प्रदेश 
गोद में बच्चे, सामने जलभराव...पानी में डूबे रास्ते पर महिलाओं का आक्रोश

हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

बढ़ा टैक्स वापस नहीं हुआ तो बाजार बंद कराने की तैयारी तेज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाउस टैक्स के खिलाफ आंदोलन में आया नया मोड़

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

--सत्ता से लेकर विपक्ष सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में