पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी बधाई
पटना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
