क्यों करण जौहर ने आलिया भट्ट को किया अनफॉलो?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आलिया भट्ट : फिल्ममेकर करण जौहर ने आखिरकार अपनी हालिया इंस्टाग्राम एक्टिविटी को लेकर चल रही चर्चा पर रिएक्ट किया है। यह तब हुआ, जब फैंस ने देखा कि उन्होंने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, अब करण जौहर ने अपने इस फैसले के पीछे का कारण भी बता दिया है और चल रही इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

करण जौहर ने इस वजह से किया बॉलीवुड स्टार्स को अनफॉलो
इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने साफ किया कि यह फैसला एक 'डिजिटल डिटॉक्स' का हिस्सा था। इसका मेरे दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों के साथ किसी भी तरह के मनमुटाव से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लिखा, 'यह एक डिजिटल डिटॉक्स है!!!! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और एनर्जी कम खर्च करने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहा हूं!!! भगवान के लिए इसे नेशनल न्यूज न बनाए, प्लीज। किसी और चीज पर क्लिकबेट करें! यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है!'

बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान? ये खबर भी पढ़े : बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

करण जौहर की फॉलोइंग लिस्ट ने खींचा ध्यान
करण जौहर का रिएक्शन इस मामले पर तब आया, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फॉलोइंग लिस्ट में हुए बदलावों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। यह स्क्रीनशॉट खास तौर पर इसलिए चर्चा में है, क्योंकि जिन लोगों को उन्होंने अनफॉलो किया है, उनमें कई उनके करीबी दोस्त हैं। करण जौहर ने शाहरुख खान और आलिया भट्ट के अलावा कार्तिक आर्यन और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​को भी अनफॉलो कर दिया है। बॉलीवुड के कई दूसरे नाम, जिनमें करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अनन्या पांडे का नाम भी शामिल हैं। हालांकि, फिल्ममेकर करण की फॉलोइंग लिस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जरूर दिखाई दे रही हैं। इस फिल्ममेकर के इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे सिर्फ 78 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं।

करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट
करण जौहर की हालिया रिलीज 'चांद मेरा दिल' है, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। उनका अगला प्रोडक्शन वेंचर 'नागजिला' है, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत

इंजन में मिलेगी बढ़िया परफॉर्मेंस बजाज ऑटो की लोकप्रिय बाइक पल्सर 150 का अपडेटेड मॉडल जल्द ही भारतीय बाजार में...
टेक-मित्र 
नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा