मूवी रिव्यू : एतिहासिक पृष्ठिभूमि पर बनी फिल्म छावा रचेगी इतिहास

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पिछले कई दिनों से जिस फिल्म 'छावा' का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शानदार अभिनय व संवाद के साथ विक्की कौशल का अद्भुत अभिनय और छत्रपति संभाजी महाराज का इतिहास इस फिल्म में रेखांकित किया गया है।

दमदार एतिहासिक पृष्ठिभूमि की कहानी
फिल्म की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की माैत की खबर से होती है। जिससे औरंगजेब प्रसन्न होता है, लेकिन तभी शिवाजी की छावा आकर उसे चुनौती देती है। फिल्म में संभाजी महाराज के राज्याभिषेक से लेकर औरंगजेब के उनकाे कारावास देने तक की घटनाओं को तेजी से दिखाया गया है। निर्देशक ने इतनी लंबी अवधि और घटनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में चुनौती का सामना किया है। फिल्म मध्य तक धीमी गति से आगे बढ़ती है, लेकिन उसके बाद ऐसा लगता है कि फिल्म एक बड़ी छलांग लगा रही है। यह फिल्म आपको संभाजी महाराज के समय में ले जाएगी। फिल्म के संवाद और कुछ दृश्य निश्चित रूप से दिल दहला देने वाले हैं। स्वाभाविक रूप से आपकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। फिल्म का मजबूत पक्ष यह है कि इसमें बहुत कम जगहों पर सिनेमाई स्वतंत्रता ली गई है। फिल्म में किसी भी तरह की अतिशयोक्ति नहीं है।

अभिनय से किरदाराें काे किया जीवंत
इस फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज के चरित्र को इतनी प्रामाणिकता और गहराई के साथ निभाया है कि उन्होंने सचमुच इस भूमिका में अपना जीवंत बना दिया है। उनकी अदाकारी ने न केवल संभाजी महाराज की वीरता और संवेदनशीलता को जीवंत किया, बल्कि उन्होंने दर्शकों को उस युग में वापस ले जाने में भी सफलता पाई है। यह कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगी कि विक्की कौशल न केवल दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं, बल्कि उन्होंने अपने शानदार अभिनय से इस किरदार को अमर कर दिया है। उनके भावनात्मक और शक्तिशाली प्रदर्शन ने फिल्म को और भी यादगार बना दिया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका को इतनी गहराई और सजीवता से निभाया है कि यह प्रदर्शन दर्शकों के मन में अंकित हो जाने की पूरी संभावना है। उन्होंने औरंगजेब के तीखे व्यक्तित्व, चतुर रणनीतियों, और निर्दयी स्वभाव को इतनी बारीकी से प्रस्तुत किया है कि वह सिर्फ एक खलनायक नहीं, बल्कि एक जटिल और प्रभावशाली चरित्र के रूप में उभरते हैं। येसुबाई की भूमिका निभाने वाली रश्मिका मंदाना ने भी भूमिका के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। फिल्म के माध्यम से संभाजी महाराज और येसुबाई के बीच संबंधों का एक अलग पक्ष देखने को मिलता है। इस फिल्म में कई मराठी कलाकार नजर आएंगे। सभी ने अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है।

बेतरीन निर्देशन
फिल्म 'छावा' को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, जो पहले हिंदी मीडियम, लुका छिपी, और मिमी जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इतिहास के एक महान योद्धा पर फिल्म बनाकर अपनी प्रतिभा को एक नए आयाम पर पहुंचाया है।

कर्णप्रिय म्यूजिक
फिल्म 'छावा' में एआर रहमान ने संगीत दिया है, जो फिल्म के माहौल और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ सहज रूप से मेल खाता है। उनके म्यूजिक स्कोर में महाकाव्यात्मकता और भावनात्मक गहराई साफ झलकती है, लेकिन यह और भी प्रभावशाली हो सकता था।

फिल्म के नकारात्मक और सकारात्मक पक्ष
चूंकि फिल्म छावा का कथानक लंबा है, इसलिए कुछ घटनाओं का संदर्भ नहीं दिया गया है और फिल्म अंतराल के बाद तेजी से आगे बढ़ जाती है। इस फिल्म का सकारात्मक पक्ष यह है कि यह पहली बार है जब संभाजी महाराज पर इतनी भव्य फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म को देखने के बाद आप एक अनोखा अनुभव और भावुकता महसूस करेंगे। फिल्म की कहानी और कलाकाराें का अभिनय दमदार दिखा।

 

आमिर खान ने तोड़ा 17 साल पुराना भ्रम, बोले- '3 Idiots का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था' ये खबर भी पढ़े : आमिर खान ने तोड़ा 17 साल पुराना भ्रम, बोले- '3 Idiots का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था'

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना