'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर का कातिलाना लुक वायरल

'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर का कातिलाना लुक वायरल

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर हर कोई उत्सुक है। एक बार फिर अजय देवगन बाजीराव सिंघम गैंगस्टर्स से हाथ मिलाने को तैयार है। इस फिल्म में इस बार दमदार स्टारकास्ट है और अजय देवगन मुख्य भूमिका में है। रोहित शेट्टी एक-एक कर के फिल्म के कलाकारों का परिचय करा रहे हैं। अब फिल्म से अर्जुन कपूर का कातिलाना लुक सबके सामने पेश किया है। 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर विलेन का किरदार निभाएंगे। रोहित शेट्टी ने अपना कातिलाना लुक सबके सामने ला दिया है। चेहरे पर खून और बढ़े हुए बालों के साथ अर्जुन कपूर भयानक अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा देखा जा सकता है कि उनका और रणवीर सिंह का आमना-सामना हुआ। दूसरी फोटो में वो सिम्बा यानी रणवीर सिंह के साथ आंखों में आंखें डालकर देख रहे हैं। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन के शैतान की इन फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा मिलती है लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। पेश हैं सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का लुक।' इस तरह उन्होंने अर्जुन कपूर के किरदार की पहली झलक पेश की। 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा फिल्म में टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर जैसी दमदार स्टारकास्ट है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत
नागौर। जिले के खींवसर उपखंड क्षेत्र के आकला गांव में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के...
कोयला उत्पादन 16 फीसदी और डिस्पैच 13 फीसदी 2025-26 की पहली तिमाही में बढ़ा
कई वर्षों से फरार रेलवे पुल उड़ानेवाला वांछित नक्सली गिरफ्तार
बलौदाबाजार ज‍िले में दो कृषि केंद्रों को नोटिस जारी
सराज में सदी की सबसे बड़ी आपदा: जल प्रलय ने मचाई तबाही, हवाई सर्वेक्षण की उठने लगी है मांग
जबलपुर पुलिस की चकरघिन्नी जाँच पर हाईकोर्ट ने दिए DGP को जांच के आदेश
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन के निर्माण कायों में आएगी तेजी