28 मई को होने वाली CUET (UG) 2026 परीक्षा स्थगित

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

CUET UG की परीक्षा :CUET (UG) 2026 यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली CUET (UG) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है। यह एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाना था, लेकिन फिलहाल अब इसको टाल दिया गया है।

बकरीद की छुट्टी में बदलाव के कारण स्थगित हुई परीक्षा
NTA की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, भारत सरकार की तरफ से ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि NTA ने त्योहार और अभ्यर्थियों की सुविधा का ख्याल करते हुए 28 मई की परीक्षा को स्थगित किया है।

जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल?  ये खबर भी पढ़े : जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल? 

जल्द होगा परीक्षा की नई तारीख का ऐलान
NTA ने अपने स्टेंटमेंट में यह साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम 28 मई को निर्धारित था, उनके लिए परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। हालांकि, अभी तक संशोधित शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित तौर पर उनकी ऑफिशियल वेबसाइट और अपडेट्स को चेक करते रहें।

NTA को ऐसे कर सकते हैं संपर्क
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि NTA की ऑफिशियल वेबसाइट (https://nta.ac.in) और (https://cuet.nta.nic.in) पर अभ्यर्थी नियमित रूप से अपडेट्स के बारे में चेक कर सकते हैं। किसी भी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA की हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या फिर [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

CUET (UG) Exam क्या होता है?
गौरतलब है कि CUET (UG) Exam, भारत की सबसे अहम प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसके माध्यम से देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी और तमाम अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को दाखिला मिलता है। ऐसे में एग्जाम के पोस्टपोन होने की खबर के बारे में जानना लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

प्रतापगढ़। दिनांक 12.07.2026 को शासन की मंशानुसार पौध रोपण महायज्ञ "एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के अंतर्गत  खेत तालाब...
पर्यावरण संरक्षण हेतु 40000 पौधारोपण किया गया ,

हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

-यूपी को मिले 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सवा तीन करोड़ युवाओं को एमएसएमई में मिला रोजगार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल

बस्ती - मंगलवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने नवागत औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ‘सहायक आयुक्त, औषधि’ का स्वागत करने के साथ...
उत्तर प्रदेश 
अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल

तेलंगाना के सीएम ने की नितिन गडकरी से मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर चर्चा

बैठक में विकास परियोजनाओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार...
राष्ट्रीय 
तेलंगाना के सीएम ने की नितिन गडकरी से मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर चर्चा

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

-यूपी को मिले 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सवा तीन करोड़ युवाओं को एमएसएमई में मिला रोजगार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़वाने वाले अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार कर रहे: योगी

अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल

बस्ती - मंगलवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने नवागत औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ‘सहायक आयुक्त, औषधि’ का स्वागत करने के साथ...
उत्तर प्रदेश 
अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल

किसानों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाय सिंचाई जल, खाद व बीज - गजेन्द्रमणि त्रिपाठी

बस्ती - जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न...
उत्तर प्रदेश 
किसानों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाय सिंचाई जल, खाद व बीज - गजेन्द्रमणि त्रिपाठी