डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करायें-डीएम

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत तहसील सदर के प्राथमिक विद्यालय जहनईपुर, प्राथमिक विद्यालय रूपापुर व मॉडल प्राथमिक विद्यालय सगरा व तहसील पट्टी के प्राथमिक विद्यालय रूदापुर व पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल गहरीचक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह व उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र भी मौजूद रहे। यह निरीक्षण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित बीएलओ से घर घर जाकर किये जा रहे गणना प्रपत्र वितरण की स्थिति और मतदाताओं से सम्पर्क की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र अवश्य पहुंचे ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि सभी गणना प्रपत्र शीघ्र वितरित कराएं और मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में समुचित जानकारी दें। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ के पास मतदाताओं द्वारा जमा किये गये गणना प्रपत्रों का अवलोकन भी किया और कहा कि गणना प्रपत्रों को शुद्ध रूप से भरा जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित कार्य समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं।
डीएम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। इसका लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। उन्होंने इसे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। यह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 4 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, जिन्हें मतदाताओं द्वारा भरकर पुनः बीएलओ को सौंपा जाना है।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील