मंडलायक्त दुर्गा शक्ति नागपाल का श्रावस्ती दौरा

जनसुनवाई से विकास कार्यों तक सख्ती एवं समाधान का अभियान

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण, बाढ़ तैयारियों की समीक्षा एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर नजर

श्रावस्ती, 08 मई, (तरुणमित्र)। देवीपाटन मंडलायक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने श्रावस्ती जनपद के एक दिवसीय दौरे में थाना इकौना क्षेत्र अन्तर्गत आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनसुनवाई, विभागीय समीक्षा, निर्माण कार्यों के स्थIMG-20260508-WA0036लीय निरीक्षण तथा “संध्या संवाद कार्यक्रम” के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।
 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ आमजन की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 
 जनसुनवाई के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने राहत, बचाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा ट्रैफिक प्रबंधन पर जानकारी दी। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा की किसी भी स्थिति में समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से मजबूत रखी जाएं।
 मंडलायक्त ने कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबित पेंशन, जीपीएफ एवं अन्य देयकों की समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 निरीक्षण के दौरान मंमंडलायुक्त ने राजस्व कर्मियों के आवास, पर्यटन विकास परियोजनाओं (स्ट्रीट ब्यूटीफिकेशन, बुद्ध वनम पार्क, डोरमेट्री, गेट पिलर, पार्किंग, इंटरप्रिटेशन सेंटर आदि) का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में बेहतर गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
 दौरे के दौरान सीता द्वार मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। टंडवा महंत में आयोजित “संध्या संवाद कार्यक्रम” में मंडलायक्त दुर्गा शक्ति नागपाल व जिलाधिकारी अन्नपुर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, संबंधित अधिकारियों को उसके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
 कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। आयुक्त ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए, दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल प्रदान की तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया।
 इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त

लखनऊ। बुधवार अमौसी में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 80 लाख रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अवैध...
उत्तर प्रदेश 
अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त

आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ।विश्व रक्तदाता दिवस,जो प्रति वर्ष 14 जून को मनाया जाता है,के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,द्वारा उसके आईएमए.चैरिटेबल ब्लड सेंटर...
उत्तर प्रदेश 
आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

आउटसोर्स निगम में 18,000 वेतन सुनिश्चित किया जाए : शैलेन्द्र दुबे

— बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं और बिजली व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स निगम में 18,000 वेतन सुनिश्चित किया जाए : शैलेन्द्र दुबे

कॉल्विन के पास अवैध मीट की दुकानों की महापौर से शिकायत,कार्रवाई के दिए निर्देश

लखनऊ। बुधवार को जोन-4 के कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर सुषमा...