कुकर में हमेशा गल जाता है चावल? तो बस ये ट्रिक आज़माए 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 खिले-खिले चावल: कुकर का चावल खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है साथ ही यह जल्दी बन भी जाता है। लेकिन कई लोगों कुकर में चावल नहीं बना पाते हैं और अगर बनाएं भी तो अक्सर चावल गल जाता है। गला हुआ चिपचिपा चावल न स्वाद में अच्छा लगता है और न ही देखने में। अगर आपके साथ भी यह समस्या होती है तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप कुकर में एकदम परफेक्ट और खिले खिले चावल बना सकते हैं।

क्यों आपस में चिपक जाते हैं चावल?
चावल के आपस में चिपकने का मुख्य कारण उनमें मौजूद एमाइलोपेक्टिन नामक स्टार्च है, जो गर्म पानी के संपर्क में आने पर चिपचिपे गोंद जैसा बन जाता है। यह समस्या तब ज्यादा होती है जब चावल को पकाने के लिए बहुत अधिक पानी का इस्तेमाल किया जाए।

घर पर बनाएं सहजन की पत्तियों की चटनी, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर ये खबर भी पढ़े : घर पर बनाएं सहजन की पत्तियों की चटनी, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर

क्या है चावल बनाने का सही तरीका?
चावल धोने का तरीका: खिले-खिले चावल को बनाने के लिए सबसे ज़रूरी स्टेप है उसे धोना। कई बार लोग एक पानी में धोकर ही चावल पकाने लगते हैं। चावल पकाने का यह तरीका गलत है। दरअसल, चावल को पकाने से पहले उसे 3-4 बार अच्छी तरह से धोएं। चावल को तीन- चार बार धोने से स्टार्च आसानी से निकल जाता है जिससे चावल बनने के बाद चिपचिपे नहीं होते हैं।

पानी की सही मात्रा: चावल गलने का एक मुख्य वजह पकाने के लिए उसमें डाला जाने वाला पानी भी है। कई बार लोगों को अंदजा नहीं मिलता और लोग ज़्यादा पानी डाल देते हैं जिससे चावल गल जाता है। अगर आप कुकर में चावल बना रहे हैं तो 1 कप बासमती चावल के लिए 1।5 कप पानी का इस्तेमाल काफी है।

तीन सीटियां हैं काफी: चावल को मीडियम आंच पर पकाएं। कुकर में अगर आपने ज़्यादा सीटियां आने दी तो चावल गलने के साथ जल भी सकता है। इसलिए तीन सिटी होने के बाद तुरंत गैस को बंद कर दें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने फेंकी स्याही

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराने...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने फेंकी स्याही

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

बस्ती - दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास, बस्ती के विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रवेश...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च

नई दिल्ली। भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य 