घर पर ही बाजार जैसा दानेदार स्वादिष्ट कलाकंद बनाएं

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कलाकंद  : कलाकंद भारतीय मिठाइयों में एक खास स्थान रखता है। अपने दानेदार टेक्सचर, भीनी-भीनी सुंगध और हल्के मीठे स्वाद के कारण यह हर उम्र के व्यक्ति की पहली पसंद बन चुका है। त्योहारों का मौका हो, कोई खास खुशी हो या बस कुछ मीठा खाने का मन हो, कलाकंद की बात ही अलग होती है। हममें से ज्यादातर लोग बाजार से इसे खरीदकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यहां हम आपके लिए कलाकंद की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

शाम के नाश्ते में जोधपुरी मिर्ची वड़ा एक बेहतरीन विकल्प  ये खबर भी पढ़े : शाम के नाश्ते में जोधपुरी मिर्ची वड़ा एक बेहतरीन विकल्प 

फुल क्रीम दूध: 1.5 लीटर (छैना/पनीर बनाने के लिए)
गाढ़ा दूध (कंडेन्स्ड मिल्क) या मलाईदार दूध: 1/2 कप
चीनी: 1/2 कप
नींबू का रस या सिरका: 2 चम्मच (दूध फाड़ने के लिए)
इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स: पिस्ता और बादाम (सजावट के लिए)
देसी घी: 1 छोटा चम्मच (ग्रीसिंग के लिए)
बनाने का तरीका

स्टेप 1 
एक भारी तले के बर्तन में 1 लीटर दूध उबालें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें और दूध को 2 मिनट ठंडा होने दें। अब नींबू के रस में थोड़ा पानी मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें। जब दूध और छेना अलग हो जाए, तो इसे मलमल के कपड़े से छान लें। ऊपर से ठंडा पानी डालें ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए। कपड़े को निचोड़कर इसका एक्सट्रा पानी निकाल दें।

स्टेप 2 
तैयार छेना को एक थाली में निकालें और हाथों या कांटे की मदद से हल्का मैश कर लें। ध्यान रखें कि इसे आटे की तरह चिकना नहीं गूंथना है, कलाकंद का असली स्वाद इसके दानेदार टेक्सचर में ही है।

स्टेप 3
एक पैन में बचा हुआ 1/2 लीटर दूध गाढ़ा होने तक उबालें। अब इसमें मैश किया हुआ छैना और चीनी मिलाएं। मध्यम आंच पर मिश्रण को लगातार चलाते रहें।

स्टेप 4
धीरे-धीरे मिश्रण गाढ़ा होकर पैन का तला छोड़ने लगेगा। इस स्टेज पर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण जमने वाली स्थिति में आ जाए, तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 5
एक ट्रे या गहरी थाली में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को इसमें डालकर फैलाएं और चम्मच से ऊपर से समतल कर लें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्के से दबाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान