क्या आपने कभी ज्वार का उपमा खाया है? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ज्वार का उपमा : क्या आपने कभी ज्वार का उपमा खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको ज्वार का उपमा बनाना सिखाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ज्वार का उपमा बनाने के लिए आपको हाफ कप ज्वार, हाफ कप मन पसंद कटी हुई सब्जियां, 2 चम्मच मूंगफली के दाने, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, एक छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ, एक प्याज बारीक कटा हुआ, 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक साबुत सूखी लाल मिर्च, 6-8 करी पत्ते, हाफ चम्मच राई और जीरा, तेल, स्वाद अनुसार नींबू का रस और नमक की जरूरत पड़ेगी।

कच्चे पपीते से बनने वाले कबाब टेस्ट में बेहद लाजवाब ये खबर भी पढ़े : कच्चे पपीते से बनने वाले कबाब टेस्ट में बेहद लाजवाब

पहला स्टेप- सबसे पहले ज्वार को धो लीजिए। इसके बाद रात भर के लिए ज्वार को पानी में भिगोकर रखिए।

दूसरा स्टेप- अगली सुबह कुकर में भीगा हुआ ज्वार, एक कप पानी, 1/4 टी स्पून नमक को मिला लीजिए और फिर ढककर तब तक पकने दीजिए जब तक 6 सीटी न आ जाएं।

तीसरा स्टेप- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें राई डालिए। जब राई चटकने लगे, तभी इस तेल में कटी हुई हरी मिर्च, साबुत सूखी लाल मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, करी पत्ते और मूंगफली के दाने भी डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- आपको सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके लगभग एक मिनट तक इन्हें भून लेना है। इसके बाद आप इसमें गाजर, मटर, कॉर्न या फिर अपनी मन पसंद सब्जियों को भी काटकर एड कर सकते हैं।

पांचवां स्टेप- इस मिश्रण में चुटकी भर नमक मिलाकर सभी चीजों को 2 मिनट तक धीमी आंच पर भून लीजिए। इसके बाद उपमा में बारीक कटा हुआ टमाटर मिक्स कर लीजिए।

छठा स्टेप- उपमा में हाफ कप पानी मिलाएं और कढ़ाई को ढककर उपमा को 2 मिनट के लिए पकने दीजिए। अब बॉइल्ड ज्वार को भी उपमा में मिक्स कर लीजिए और कढ़ाई को ढककर लगभग 5-6 मिनट तक ज्वार के उपमा को पकने दीजिए।

सातवां स्टेप- आखिर में ज्वार के उपमा के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस भी मिला लेना है।

अब आप गर्मागर्म ज्वार के उपमा के टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। ज्वार के उपमा में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर ज्वार के उपमा का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान