भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में विकास क्षेत्रों में यात्रा निकालेगी कांग्रेस

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में विकास क्षेत्रों में यात्रा निकालेगी कांग्रेस

बस्ती - 26 से 30 जनवरी के बीच जनपद के सभी विकास क्षेत्रों में ध्वज वंदन होगा और भारत जोडो न्याय यात्रा के समर्थन में यात्रा निकाली जायेगी। इसका समापन 30 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर होगा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस सम्बन्ध में ब्लाक अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता आम जनमानस को यह बताने का प्रयास करेंगे कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनता की आवाज है। मौजूदा राजनीतिक परिवेश बहुत दूषित हो चुका है, ऐसे में हर व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं न्याय के लिये उठकर खड़ा होना होगा, वरना सत्ता के अहंकार में डूबी सरकारें जन अधिकार छीनने में कोई कसर नही छोड़ेंंगी।logo

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विहिप ने लगाया स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर विहिप ने लगाया स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर
रांची। विश्व हिंदू परिषद प्रताप नगर की ओर से रविवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर का...
हिसार : महिला कर्मचारी संघ की राजबाला प्रधान और सीमा बनी सचिव
ये अलग बात कि फूलों से लदे रहते हैं , फिर भी जो लोग गधे हैं वो गधे रहते है
जीएसटी कलेक्शनः मई में सालाना आधार पर 16.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी
सुभासपा की बैठक में बनी 10 जून को आयोजित विजय उत्सव की रणनीति
रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर प्रतियोगिताओ का आयोजन
जानकी जन्मभूमि पंच तीर्थ स्थल विकास के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा आवेदन: आग्नेय कुमार