राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

चुनाव आयोग का पुतला फूंका

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार। मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में बुधवार काे प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल चौक पर एकत्र होकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की तथा उसका पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। महानगर अध्यक्ष (अनुसूचित विभाग) मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से कार्य करने के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रभाव में काम कर रहा है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है।

जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग तीर्थपाल रवि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसे महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों पर भी आघात बताया।

विधायक प्रत्याशी राजबीर चौहान, पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा एक ओर समान कानून और समान व्यवस्था की बात करती है, जबकि दूसरी ओर विपक्षी नेताओं के साथ अलग व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ठोस आधार के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया गया है।

नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा और निखिल सौदाई ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी तथा जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने भी नामांकन निरस्तीकरण की निंदा करते हुए भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन में रजत कुमार, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, आशु भारद्वाज, आशु श्रीवास्तव, कैलाश प्रधान, बीपीएस तेजियान, यश शर्मा, सौरभ सैनी, घनश्याम, सुनील, उदित विद्याकुल, विशाल प्रधान, उदय सिंह, होशियार, गोपाल, छोटेलाल, राजबीर सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ कथित रूप से हो रहे अन्याय को नहीं रोका गया तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत और मंगोलिया के बीच शैक्षणिक ,सांस्कृतिक सहयोग को दी नई ऊंचाई

नालंदा। राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत और मंगोलिया के बीच शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने...
बिहार 
नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत और मंगोलिया के बीच शैक्षणिक ,सांस्कृतिक सहयोग को दी नई ऊंचाई

नया इतिहास, नया भारत! मोदी सरकार के 12 वर्षों पूरे होने पर परमार्थ निकेतन में विशेष हवन

ऋषिकेश। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन एक स्वर्णिम और गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हो गया...
उत्तराखंड 
नया इतिहास, नया भारत! मोदी सरकार के 12 वर्षों पूरे होने पर परमार्थ निकेतन में विशेष हवन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह को...
छत्तीसगढ़ 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई

चीन में सूअर की किडनी और लिवर को इंसान के शरीर में किया गया ट्रांसप्लांट

ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन रिसर्च में एक बड़ी कामयाबी में मिली है. चीनी वैज्ञानिकों ने एक ब्रेन-डेड इंसानी मरीज में सुअर का...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में सूअर की किडनी और लिवर को इंसान के शरीर में किया गया ट्रांसप्लांट

अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री मार्घेरिटा ने की पूजा-अर्चना

लिकाबाली,अरुणाचल प्रदेश  । देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12...
राज्य 
अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री मार्घेरिटा ने की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश

धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार सिद्धनाथ शर्मा का निधन, साहित्य जगत में शोक 

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार और कवि सिद्धनाथ शर्मा का मंगलवार देर रात निधन...
उत्तर प्रदेश 
धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार सिद्धनाथ शर्मा का निधन, साहित्य जगत में शोक 

जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा। जिले के सूरजपुर थानाक्षेत्र स्थित कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक महिला ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर...
उत्तर प्रदेश 
जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज