कांग्रेस कार्यालय पर हुई शोक सभा

कांग्रेस कार्यालय पर हुई शोक सभा

प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, अम्बेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु शोकसभा का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर को कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार यात्रियों और चालक दल के परिवारों के लिए पूरे देश के हृदय में शोक  है. ईश्वर उन सभी परिवारों को इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता दे. और गतआत्माओं को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे।
शोक सभा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर प्रभारी मो.इश्तियाक, भवानी शंकर दूबे, सुरेश कुमार सरोज, मो.वसीम,चन्द्रनाथ शुक्ला, प्रदीप यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News