गुरु गोरखनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी ने किया स्किल्स इंडिया इंस्टिट्यूट की नई शाखा का उदघाटन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मंगलवार को रैंक स्किल्स इंडिया इंस्टिट्यूट की नई ब्रांच का उदघाटन  गुरु गोरखनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी योगी रामेन्ंद्र नाथ जी महाराज ने किया। कार्यक्रम में  प्रेस क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष  विनोद कुमार उपाध्याय  एवं समाजसेवी, अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद अंकुर वर्मा जी के साथ ही अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर  रैंक ग्रुप के फाउंडर आनन्द सिंह भदौरिया, डाइरेक्टर अभिषेक सिंह भदौरिया ,मार्केटिंग प्रेसिडेंट एस के मौर्या ने बताया कि रैंक ग्रुप उत्तर भारत का भरोसेमंद एवम अग्रणी संस्थान है जो पिछले 12 वर्षों में पूरे भारतवर्ष में 13 शाखाओं के साथ 20 हजार से अधिक युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग प्रदान कर उनका भविष्य संवार चुका है। संस्थान द्वारा विभिन्न प्रकार के जॉब ओरिएंटेड स्किल डेवलोपमेन्ट कोर्सेज जैसे कि डिजिटल मार्केटिंग, डाटा साइंस, कोडिंग व वेब डेवेलपमेंट और स्टॉक ट्रेडिंग आदि जैसे तमाम कोर्स की ट्रेनिंग दी जाती है और साथ मे ये भी बताया कि आज के समय में युवाओं को अच्छी नौकरी के लिए स्किल सीखना बहुत जरूरी है क्योंकि टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है और इस तरह की जॉब्स मार्केट में बहुत बड़े स्तर पर उपलब्ध हैं ।
समारोह का  समापन रैंक स्किल्स इंडिया इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आलोक कुमार दूबे एवं डायरेक्ट सुनील कुमार मौर्या और उनकी टीम के द्वारा किया गया । बताया कि इस प्रकार के आधुनिक स्किल्स ओरिएंटेड कोर्सेज को बस्ती मंडल में लॉन्च कर के बहुत ही प्रसन्ता हो रही है जो कि यहाँ के युवाओं को स्किल बनाने के साथ विभिन्न प्रकार के कंपनियों में जॉब्स पाने के अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में परमेश्वर शुक्ला, श्री विपिन बिहारी त्रिपाठी राजेश चित्रगुप्त, डा. वीरेंद्र त्रिपाठी, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह, सुनील मिश्रा, गोविंद शुक्ला आदि के साथ अनेक  कोचिंग एवं कंप्यूटर संस्थानों के डायरेक्टर आदि उपस्थित रहे।  राहुल चौधरी, महेश मौर्या, दयाशंकर मिश्रा, बृजनंदनदास मिश्रा चंद्रमा कौशिक पांडेय आदि ने कहा कि यह सकारात्मक पहल है। 

1

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत