चैत्रा वी0 ने अलीगढ़ आयुक्त का संभाला कार्यभार

पत्रकार बन्धुओं से हुईं रूबरू

Published By Lokendra Verma
On
Lokendra Verma Picture

अलीगढ़। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेट मेरठ की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी0 ने आयुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ के तौर पर सोमवार की सांय पदभार ग्रहण किया। चैत्रा वी0 2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले मण्डल के दो अन्य जिले कासगंज एवं हाथरस के साथ ही ललितपुर, हापुड़, सिद्धार्थनगर में बतौर जिलाधिकारी प्रशासनिक सेवाएं दे चुकी हैं। आप विशेष सचिव ग्राम्य विकास एवं माध्यमिक शिक्षा के साथ ही राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान भी रही हैं। 
नवागत कमिश्नर चैत्रा वी0 ने कार्यभाल संभालने के बाद कमिश्नरी सभागार में अपर आयुक्त प्रशासन कंचन सरन के साथ मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू हुईं।
IMG-20240305-WA0018
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का सकरात्मक अनुष्ठान कराने के साथ ही अलीगढ़ शहर की जल निकासी का वैज्ञानिक समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अपर आयुक्त मेरठ के तौर पर उद्योग विभाग का भी प्रभार संभाल चुकीं हैं जिसके अनुभव का अलीगढ़ में लाभ मिलेगा। एक जनपद-एक उत्पाद को आगे बढ़ाते हुए एक जनपद-दूसरा उत्पाद की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सौर घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है कि यह योजना केवल घरेलू उपयोग के लिए ही है, इसका व्यावसायिक उपयोग भी किया जा सकेगा, आवश्यकता योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की है। शूटिंग में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रहीं कमिश्नर ने मण्डल में अन्तर्विभागीय समन्वय से खेलों को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मण्डल के दो जिलों में पूर्व में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहने से अलीगढ़ मण्डल की भौगोलिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से अच्छी तरह वाकिफ हैं। शासकीय योजनाआें को प्राथमिकता व पारदर्शिता से धरातल पर उतारा जाएगा। अन्त में सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने पत्रकार बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Lokendra Verma Picture

लोकेंद्र वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है और वह ‘तरुणमित्र’ के अलीगढ़ ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नवीनतम

फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में हो गई रिलीज, ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

मुंबई। आर आर आर फिल्म से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता राम चरण की लेटेस्ट...
मनोरंजन 
फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में हो गई रिलीज, ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

फिरोजाबाद, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे...
सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी। प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने शुक्रवार को कान्हा गौशाला, पल्हाना का निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश 
कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

मुख्यमंत्री से कहा-अधीनस्थों की चूक पर वरिष्ठ अधिकारी भी हों जिम्मेदार

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

बिजनौर। जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत