क्या ₹25 से 28 प्रति लीटर तक महंगे हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पेट्रोल ,डीजल  : सरकारी सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों में तेज उछाल और पिछले करीब चार वर्षों से खुदरा ईंधन कीमतों को स्थिर रखने के कारण तेल कंपनियों पर लगातार घाटे का दबाव बढ़ रहा है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, हाल ही में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो चार साल का उच्चतम स्तर है। हालांकि इसमें थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन कीमतें अभी भी 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। इसकी बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  में जहाजों की आवाजाही पर असर और अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है।

पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की कीमत में नहीं हुई बढ़ोतरी
इस बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा लागत बढ़ने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने लागत बढ़ने के चलते कमर्शियल एलपीजी, औद्योगिक डीजल, 5 किलो वाले गैस सिलेंडर और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा किया है। 

अप्रैल 2027 से महंगी हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें? ये खबर भी पढ़े : अप्रैल 2027 से महंगी हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें?

25 से 28 रुपये प्रति लीटर बढ़ सकते हैं दाम
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। तेल कीमतों में यह उछाल 28 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण आया, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित हुआ। यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है और दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत इसी रास्ते से गुजरता है।

प्रति लीटर फ्यूल पर हो रहा बड़ा नुकसान
तेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मौजूदा स्थिति में सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। कीमतों को लंबे समय से स्थिर रखने की वजह से यह घाटा बढ़ा है, हालांकि फिलहाल कीमतें बढ़ाने का कोई तत्काल फैसला नहीं लिया गया है। पिछले साल कच्चे तेल की औसत कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर इस महीने 114 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है। अप्रैल 2022 से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान जब वैश्विक कीमतें घटीं, तो तेल कंपनियों ने मुनाफा कमाया और उसी से बाद में हुए नुकसान की भरपाई की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन के बाद लापता बताए...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में सक्रिय तीन मजबूत मानसूनी सिस्टम के असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आज 12 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी