आम जनता के लिए वरदान साबित हुईं ये 2 सरकारी स्कीम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सरकार की बीमा योजनाएं :केंद्र सरकार की जन सुरक्षा योजनाएं आज देश के करोड़ों लोगों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) ने पिछले 11 वर्षों में लाखों परिवारों को मुश्किल समय में राहत पहुंचाई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इन दोनों योजनाओं के तहत अब तक करीब ₹25,160 करोड़ के बीमा क्लेम का निपटारा किया जा चुका है। इसमें PMJJBY के तहत ₹21,500 करोड़ और PMSBY के तहत करीब ₹3,660 करोड़ के क्लेम शामिल हैं।

सरकार के मुताबिक, PMJJBY में अब तक 27 करोड़ से ज्यादा लोगों ने नामांकन कराया है, जबकि PMSBY से 58 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। वहीं अटल पेंशन योजना (APY) में भी 9 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं। इन योजनाओं का मकसद गरीब, मध्यम वर्ग और असंगठित क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में बीमा और पेंशन की सुविधा देना है।

ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार

सिर्फ ₹436 में जीवन बीमा का फायदा
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत सालाना ₹436 प्रीमियम देकर 18 से 50 साल तक का कोई भी व्यक्ति ₹2 लाख का जीवन बीमा कवर पा सकता है। अगर बीमाधारक की किसी भी कारण से मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को ₹2 लाख की सहायता मिलती है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से अब तक 10.7 लाख से ज्यादा परिवारों को मदद मिल चुकी है।

₹20 में दुर्घटना बीमा
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) बेहद कम प्रीमियम वाली योजना है। इसमें सिर्फ ₹20 सालाना देकर दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। दुर्घटना में मौत या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में ₹2 लाख और आंशिक विकलांगता पर ₹1 लाख की सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 1.84 लाख से ज्यादा परिवारों के क्लेम का भुगतान किया जा चुका है।

ऑनलाइन पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन जन सुरक्षा पोर्टल शुरू होने से अब लोगों को बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत कम हो गई है। लोग घर बैठे इन योजनाओं में नामांकन कर सकते हैं और क्लेम प्रक्रिया भी पहले से तेज हुई है।

आर्थिक सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि कम प्रीमियम में बड़ी सुरक्षा देने वाली ये योजनाएं आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। खासकर गरीब और ग्रामीण परिवारों को इससे बड़ा सहारा मिला है। आने वाले समय में ये योजनाएं देश में सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र कोटा से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पहुंचे। मथुरा आगमन के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की। इस...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 प्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

दुधवा टाइगर रिजर्व में आए 75 हजार से अधिक भारतीय व 796 विदेशी पर्यटक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

 काजू की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा 

काजू की खेती : किसान अब ऐसी फसलों की खेती की ओर बढ़ रहे हैं, जिनकी बाजार में हमेशा मांग...
खेती-बाड़ी 
 काजू की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किये दर्शन

अयोध्या। राम नगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।राम मंदिर दान प्रकरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किये दर्शन

उत्तर प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

मथुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र कोटा से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पहुंचे। मथुरा आगमन के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लोकसभा अध्यक्ष का मथुरा में हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

दुधवा टाइगर रिजर्व में आए 75 हजार से अधिक भारतीय व 796 विदेशी पर्यटक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्यटकों को भाए पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व, एक लाख से अधिक आए पर्यटक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किये दर्शन

अयोध्या। राम नगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।राम मंदिर दान प्रकरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किये दर्शन

इंस्टाग्राम पर सैड स्टोरी लगाने के बाद युवक ने बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान

कानपुर। चकेरी क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 इंस्टाग्राम पर सैड स्टोरी लगाने के बाद युवक ने बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान