शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 768.84 अंक टूटा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

बााजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दिखी रही है। सेंसेक्स में 768 अंकों की गिरावट है, जबकि निफ्टी में 210 अंकों की गिरावट है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 768.84 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 75,246.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 210.05 अंक यानी 0.88 फीसदी फिसलकर 23,605.80 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार विदेशी फंड्स की लगातार हो रही निकासी और अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर छाए संकट ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर दिया है।

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव एवं समझौते की उम्मीदें धूमिल होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। वहीं, भारतीय मुद्रा रुपया आज शुरुआती कारोबार में 35 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 360 अंक की गिरावट के साथ 23,815 पर बंद हुआ था।

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 43 प्रतिशत प्रीमियम ये खबर भी पढ़े : सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 43 प्रतिशत प्रीमियम

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली का रुख

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 25 जून तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।...
राष्ट्रीय  राज्य 
मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेबर पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज

फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

लॉस एंजिलिस।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी मुकाबले में रविवार को बेल्जियम को ईरान के खिलाफ निराशा हाथ लगी। पूरे...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात छोटे भाई ने सोते समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित

अमेरिका हथियारों का भंडार बढ़ाएगा, ट्रंप ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू किया

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के हथियारों और सैन्य उपकरणों के भंडार को मजबूत करने के लिए डिफेंस...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिका हथियारों का भंडार बढ़ाएगा, ट्रंप ने डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू किया

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात छोटे भाई ने सोते समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर में छोटे भाई ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या , पुलिस हिरासत में आरोपित

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी साइट प्लान और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जनता के सहयोग और तत्परता से घर में घुसकर चोरी करने वाली एक शातिर महिला...
उत्तर प्रदेश 
कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद