मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 19 हजार करोड़ की चपत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता के पहले घरेलू शेयर बाजार में आज पूरे दिन लगातार उठा पटक होता रहा। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल भी ऊपर नीचे होती रही। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल और पीएसयू बैंक सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, ऑयल एंड गैस और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए।

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा ये खबर भी पढ़े : भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

दूसरी ओर, आईटी, रियल्टी और टेलीकॉम सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल ओर टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रॉडर मार्केट में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई मामूली मजबूती के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई बिकवाली के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब बीस हजार करोड़ रुपये की कमी हो गई।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 465.45 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 465.64 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 19 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,578 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,840 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,548 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 190 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए।

एनएसई में आज 2,978 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,123 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,855 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर बढ़त के साथ और 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 139.36 अंक की मजबूती के साथ 78,632.90 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच होड़ शुरू हो गई। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स 448.91 अंक उछल कर 78,942.45 अंक के स्तर तक पहुंचा।

बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक 290.24 अंक की कमजोरी के साथ 78,203.30 अंक के स्तर तक गिर भी गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स ने 26.76 अंक की मामूली बढ़त के साथ 78,520.30 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 37.95 अंक उछल कर 24,391.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से निफ्टी की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी।

खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी 127.10 अंक की मजबूती के साथ 24,480.65 अंक के स्तर तक पहुंचा। बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक 112.30 अंक की गिरावट के साथ 24,241.25 अंक तक गिर भी गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 11.30 अंक की मामूली मजबूती के साथ 24,364.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ट्रेंट लिमिटेड 3.29 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.76 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.55 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.14 प्रतिशत और ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

दूसरी ओर, जियो फाइनेंशियल 2.75 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.29 प्रतिशत, टीएमपीवी 1.22 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा 1.15 प्रतिशत और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दिल्ली: जगतपुरी में 50 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी , घर के फर्श पर मिला शव

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने...
दिल्ली 
दिल्ली: जगतपुरी में 50 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी , घर के फर्श पर मिला शव

के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

धनबाद। धनबाद के चर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार...
झारखंड 
के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त