शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। आईटी सेक्टर के शेयरों में आई जोरदार तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई नरमी से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर पहले तक उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों ने लगातार लिवाली का जोर बनाए रखा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.75 प्रतिशत और निफ्टी 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी, ऑटोमोबाइल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह बैंकिंग, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए।

₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता ये खबर भी पढ़े : ₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स, पावर और टेलीकॉम सेक्टर के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में आज लिवाली होती रही, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में पौने चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 479.75 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया।

जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 475.94 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.81 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,458 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,536 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,740 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 182 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए।

एनएसई में आज 3,001 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,991 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान और 1,010 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर बढ़त के साथ और सात शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान में और 14 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 160.50 अंक की मजबूती के साथ 77,083.14 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई।

लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स उछल कर 77,449.25 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल कमजोर पड़ने लगी।

दोपहर 12 बजे के करीब खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से शाम तीन बजे के करीब यह सूचकांक 656.29 अंक की मजबूती के साथ 77,578.93 अंक तक पहुंच गया।

पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 579.48 अंक की तेजी के साथ 77,502.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 56.35 अंक उछल कर 24,062.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक उछल कर 24,159.45 अंक तक पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट भी आ गई। दोपहर 12 बजे के करीब लिवाल एक बार फिर हावी हो गए, जिससे निफ्टी ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली।

बाजार में लगातार जारी लिवाली के सपोर्ट से शाम 03 बजे के करीब निफ्टी 188.70 अंक की छलांग लगाकर 24,194.55 अंक के स्तर तक आ गया।

अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई बिकवाली के कारण यह सूचकांक ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल कर 169.85 अंक की मजबूती के साथ 24,175.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस 5.64 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 4.34 प्रतिशत, टीसीएस 4.31 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 4.24 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 3.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

दूसरी ओर, मैक्स हेल्थकेयर 1.10 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 0.81 प्रतिशत, टीएमपीवी 0.53 प्रतिशत, नेस्ले 0.52 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

#Draft: Add Your Title

महराजगंज, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने...
#Draft: Add Your Title

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था,...
उत्तर प्रदेश 
वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में कर राजस्व लक्ष्य का 73.4% प्राप्त: खन्ना