सर्राफा बाजार के  शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में भी आज लगातार चौथे दिन कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,57,070 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,56,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,43,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,43,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नवर्निमित अस्पतालों का जल्द कराएं  लोकार्पण : दयालु

लखनऊ। आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं की समीक्षा बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नवर्निमित अस्पतालों का जल्द कराएं  लोकार्पण : दयालु

डीएम ने बालिकाओं संग किया भोजन, परखी विद्यालय की व्यवस्थाएं

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बालिकाओं संग किया भोजन, परखी विद्यालय की व्यवस्थाएं

कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत

लखनऊ। संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा लखनऊ द्वारा शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा के खाटू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत

नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

ऋषिकेश। नेपाल से धार्मिक यात्रा पर आए एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविख्यात आध्यात्मिक तीर्थस्थल परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश का पावन भ्रमण किया।प्रतिनिधिमंडल...
उत्तराखंड 
नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

उत्तर प्रदेश

नवर्निमित अस्पतालों का जल्द कराएं  लोकार्पण : दयालु

लखनऊ। आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं की समीक्षा बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नवर्निमित अस्पतालों का जल्द कराएं  लोकार्पण : दयालु

डीएम ने बालिकाओं संग किया भोजन, परखी विद्यालय की व्यवस्थाएं

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने बालिकाओं संग किया भोजन, परखी विद्यालय की व्यवस्थाएं

कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत

लखनऊ। संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा लखनऊ द्वारा शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा के खाटू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कलश यात्रा का बृजेश पाठक ने किया स्वागत