ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत, एशिया में खरीदारी का रुख

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। यूएई पर ईरान के ताजा हमले और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी की वजह से ग्लोबल मार्केट का मूड आज बिगड़ा नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली होती रही। वहीं, एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी होती नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद फिसल गए। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से 550 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.41 प्रतिशत टूट कर 7,200.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.20 प्रतिशत लुढ़क कर 25,065.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,011.55 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत टूट कर 10,363.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 138.72 अंक यानी 1.74 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7,976.12 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 301.11 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,991.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी होती नजर आ रही है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स फिलहाल 331.88 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,764 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,900.69 अंक के स्तर पर तक गिर गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,053.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,724.48 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 0.96 प्रतिशत उछल कर 7,038.61 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 228.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,513.12 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,112.16 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,494.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आज  का राशिफल 22 जून 2026 :ग्रहों की चाल आपके लिए मिली-जुली रहने वाली है 

  मेष दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें और...
धर्म-आध्यात्म 
आज  का राशिफल 22 जून 2026 :ग्रहों की चाल आपके लिए मिली-जुली रहने वाली है 

मौसम: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही...
राष्ट्रीय 
मौसम: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल

ना पंखा-ना आवाज पर ठंडक बेमिसाल, प्लाज्मा कूलिंग टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम

नई दिल्ली।  आप किसी ऐसे पंखे के बारे में सोच सकते हैं जो न दिखाई दे और न कभी आवाज...
राष्ट्रीय 
ना पंखा-ना आवाज पर ठंडक बेमिसाल, प्लाज्मा कूलिंग टेक्नोलॉजी कैसे करती है काम

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

मैनचेस्टर । आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर...
खेल 
महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

भैंस चोरी गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

चोरी की भैंसें उन्नाव के स्लाटर हाउस में बेचने की कबूली बात, गैंग के अन्य सदस्य पहले ही हो चुके...
उत्तर प्रदेश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आगमन पर नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रवि शर्मा,  सौंपे विकास से जुड़े 9 प्रमुख प्रस्ताव 

मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित भज्जी का पुरवा में शनिवार देर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मंदिर की छत पर सो रहे पुजारी की निर्मम हत्या

परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परिषदीय विद्यालयों में 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास