शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बना दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी स्तर से लुढ़के

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इनकी चाल में गिरावट का रुख बन गया।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

राहत की बात यही रही कि बिकवाली होने के बावजूद ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत और निफ्टी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंटर ग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट लिमिटेड, बजाज ऑटो और बजाज फिनसर्व के शेयर 3.17 प्रतिशत से लेकर 1.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, लार्सन एंड टूब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन कंपनी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और ओएनजीसी के शेयर 3.34 प्रतिशत से लेकर 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,777 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,940 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 837 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट dसे हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर सात शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और नौ शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 406.57 अंक की मजबूती के साथ 77,424.36 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 77,675.01 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 261.76 अंक की बढ़त के साथ 77,279.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 138.20 अंक उछल कर 24,171 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 24,250.85 अंक के स्तर तक आ गया इसके बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव बन गया।

लगातार हो रही बिकवाली की वजह से निफ्टी की चाल में भी गिरावट का रुख बनता हुआ नजर आया। राहत की बात यही रही कि बिकवाली होने के बावजूद यह सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बना रहा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 99.70 अंक की तेजी के साथ 24,132.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 251.61 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,017.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 86.50 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,032.80 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं किया’

कहा- बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चरणबद्ध बल का इस्तेमाल हुआ
राष्ट्रीय  राज्य 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं किया’

नासिक में पति की हत्या की खौफनाक साजिश, पत्नी ने 23 वर्षीय प्रेमी संग रची पूरी कहानी

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 45 वर्षीय पत्नी ने अपने 23 वर्षीय...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
नासिक में पति की हत्या की खौफनाक साजिश, पत्नी ने 23 वर्षीय प्रेमी संग रची पूरी कहानी

जम्मू NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

जम्मू। जम्मू की एनआईए कोर्ट ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा उर्फ सुमामा इलियास उर्फ...
राष्ट्रीय  राज्य 
जम्मू NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, बिकवाली से बाजार दबाव में...

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। बाजार खुलने के कुछ देर बाद...
कारोबार 
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, बिकवाली से बाजार दबाव में...

झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

हैदराबाद। झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद देशभर...
राष्ट्रीय  राज्य 
झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद