वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है एसबीआई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

एसबीआई: भारतीय स्टेट बैंक, भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास न सिर्फ सबसे ज्यादा ग्राहक हैं, बल्कि इसकी देश भर में सबसे ज्यादा शाखाएं भी हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी योजनाओं पर जबरदस्त मुनाफा दे रहा है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। यहां हम भारतीय स्टेट बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा किए जाएं तो 42,524 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है।

वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है एसबीआई

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

भारतीय स्टेट बैंक में कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। भारतीय स्टेट बैंक 7 दिनों की एफडी स्कीम पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 3.65 प्रतिशत तक, 46 दिनों से लेकर 179 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 4.90 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक, 180 दिनों से लेकर 210 दिनों की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 5.65 प्रतिशत से लेकर 6.25 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी खातों पर 6.05 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक में 1,00,000 जमा करने पर मिलेगा 42,524 रुपये तक का फिक्स ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक में अगर 5 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 1,35,018 रुपये मिलेंगे, जिसमें 35,018 रुपये का ब्याज शामिल है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 5 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,826 रुपये मिलेंगे, जिसमें 41,826 रुपये का ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप अति वरिष्ठ नागरिक हैं और एसबीआई की 5 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,42,524 रुपये मिलेंगे, जिसमें 42,524 रुपये का ब्याज शामिल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बलरामपुर जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर एक मरीज से वसूल रहे 40 हजार !

बलरामपुर निदेशक बोले किसी भी -ऑपरेशन का सरकारी रसीद के अलावा कोई पैसा नहीं लगता,मामले में होगी जांच
बलरामपुर जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर एक मरीज से वसूल रहे 40 हजार !

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल