रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के ‘द यशवंत सहकारी बैंक’ का लाइसेंस किया रद्द

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने महाराष्ट्र के फलटन स्थित ‘द यशवंत सहकारी बैंक’ का लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं होने के कारण यह कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक ये निर्णय आज से ही कारोबार बंद होने के बाद से प्रभावी हो गया है।

आरबीआई के मुताबिक यह सहकारी बैंक, बैंकिंग विनियमन अधिनियम के कुछ प्रावधानों का पालन करने में विफल रहा है और मौजूदा वित्तीय स्थिति में वह अपने जमाकर्ताओं को पूरी राशि लौटाने में सक्षम नहीं है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने महाराष्ट्र के सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक से इस बैंक को बंद करने और परिसमापक नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

आरबीआई ने कहा कि परिसमापन पर बैंक के जमाकर्ताओं को जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक की बीमा राशि मिलेगी। रिजर्व बैंक के मुताबिक इस बैंक के 99.02 फीसदी जमाकर्ताओं को उनकी पूरी जमा राशि मिलने की पात्रता है।

केंद्रीय बैंक के मुताबिक डीआईसीजीसी 20 अप्रैल तक 106.96 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। आरबीआई ने कहा कि यह सहकारी बैंक 19 मई को कारोबार बंद होने के साथ ही बैंकिंग गतिविधियां संचालित करना बंद कर देगा।

31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO ये खबर भी पढ़े : 31 जुलाई को खुलेगा ‘Fusion Klassroom Edutech’ का IPO

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस...
मध्य प्रदेश 
दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जनसभा से व्यापारी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले, हूथियों ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

रियाद/सना। लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यमन में सऊदी गठबंधन के हवाई हमले, हूथियों ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

असम में बाढ़ का कहर जारी: मरने वालों की संख्या 61 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी। लगातार बरसात की वजह से असम में आई बाढ़ के हालात उपरी असम में अभी भी स्थिति बेहद गंभीर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी: मरने वालों की संख्या 61 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

उत्तर प्रदेश

पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित किया गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस का संवेदनशील पुलिसिंग पर फोकस, 81 पुलिसकर्मियों को पीड़ितों और बच्चों से व्यवहार का विशेष प्रशिक्षण

फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक की फर्जी पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी दस्तावेजों के सहारे पैतृक जमीन हड़पने का बड़ा खेल बेनकाब

AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित साई कार बाजार में ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) की बैठक आयोजित हुई,...
उत्तर प्रदेश 
 AICDA की अहम बैठक में कारोबारियों को मिली नई गाइडलाइन, ट्रेड सर्टिफिकेट-GST समेत कई मुद्दों पर हुआ मंथन

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शराब के पैसे को लेकर हुए घरेलू विवाद ने दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट