पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर पार 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रखने का ऐलान करने की वजह से आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूड बिगड़ गया। डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद ईरानी पक्ष ने नाकाबंदी जारी रहने की स्थिति में शांतिवार्ता में शामिल नहीं होने की बाद कह कर कच्चे तेल का भाव और बढ़ा दिया।

पश्चिम एशिया में जारी इस तनाव के कारण आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने भी 91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर लिया। हालांकि बाद में कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई।

आज ब्रेंट क्रूड ने तेजी दिखाते हुए 100 डॉलर के करीब 99.24 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। थोड़ी देर में ही यह उछल कर 100.32 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

AI शेयरों का बढ़ता वैल्यूएशन बना चिंता, RBI ने जताया वित्तीय स्थिरता पर खतरा ये खबर भी पढ़े : AI शेयरों का बढ़ता वैल्यूएशन बना चिंता, RBI ने जताया वित्तीय स्थिरता पर खतरा

भारतीय समय के अनुसार शाम छह बजे तक का कारोबार होने के बाद ब्रेंट क्रूड 99.78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड में आज 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर 90.38 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

थोड़ी देर में ही यह उछल कर 91.41 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसके भाव में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। भारतीय समय के अनुसार शाम छह बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड 90.68 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

जानकारों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का एलान जरूर किया, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी जारी रखने की बात कह कर पूरे माहौल को खराब कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान का मतलब यही है कि सीजफायर के बावजूद इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से मालवाहक जहाजों और ऑयल टैंकर्स का आना-जाना संभव नहीं हो सकेगा। ऐसी स्थिति में दुनिया भर में कच्चे तेल की सप्लाई में परेशानी जारी रहेगी।

दूसरी ओर ट्रंप के ऐलान के बाद ईरानी पक्ष भड़क गया और उसने नाकाबंदी जारी रहने की स्थिति में किसी भी तरह की बातचीत करने से इनकार कर दिया। इससे पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद को करारा झटका लगा।

इसके साथ ही खाड़ी देशों से होने वाली कच्चे तेल की सप्लाई के लंबे समय तक बाधित रहने की आशंका भी बन गई। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल ने एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर लिया।

कैपेक्स गोल्ड एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राजीव दत्ता क्या कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता भी अधर में लटक गई है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति की शांति वार्ता के लिए होने वाली पाकिस्तान यात्रा भी टल गई है। ऐसी स्थिति में पश्चिम एशिया में शीघ्र शांति होने की उम्मीद पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।

पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहने की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई लगातार प्रभावित हो सकती है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उबाल आता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी जारी रखने की बात के जवाब में जिस तरह से ईरान ने शांति वार्ता से हटने की बात कही, उससे पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद को झटका लगा है।

खासकर, आज जिस तरह से ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) की एक गनबोट ने ओमान के पास एक कंटेनर शिप पर अंधाधुंध फायरिंग की, उससे तनाव घटने की जगह और बढ़ गया है।

ऐसी स्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन सीजफायर के भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है। जानकारों का कहना है कि इस फायरिंग के बाद कभी भी दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर बड़ा हमला किया जा सकता है।

अगर ऐसा हुआ, तो कच्चे तेल की सप्लाई पर निगेटिव असर पड़ना तय है, जिसके कारण कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर उछाल आ सकता है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मशरूम  : मशरूम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी और फाइबर पाया जाता...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

नई दिल्ली। Samsung, 22 जुलाई को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

नई दिल्ली। मौसम 10 जुलाई 2026: देश में अब मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इस बीच...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

अमेरिका ईरान युद्ध :खाड़ी में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

दिल्ली : यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और आने वाले...
शिक्षा-रोजगार 
भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत