देश में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पेट्रोल-डीजल की कीमतें : देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन इसके पीछे तेल कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) को हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ की अंडर-रिकवरी हो रही है। यानी कंपनियां महंगे दाम पर कच्चा तेल खरीद रही हैं, लेकिन ग्राहकों को सस्ते दाम पर ईंधन बेच रही हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इसके बावजूद सरकार आम लोगों को महंगाई से बचाने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही है।सरकार ने तेल कंपनियों का बोझ कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी भी घटाई है। इससे सरकार को हर महीने करीब ₹14,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है।

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

ईरान तनाव का बड़ा असर
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट की वजह से वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे कच्चे तेल और गैस की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तनाव लंबे समय तक जारी रहा, तो भारत में भी ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं।

भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर फिच रेटिंग्स ने 6.4 फीसदी किया ये खबर भी पढ़े : भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर फिच रेटिंग्स ने 6.4 फीसदी किया

क्या देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है?
सरकार ने साफ कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और ईंधन की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार पिछले दो दिनों में करीब 97 लाख LPG सिलेंडर लोगों तक पहुंचाए गए। साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की भी रिकॉर्ड बिक्री हुई है।

 करें 5 ज्योतिर्लिंग, द्वारका और एलोरा गुफाओं के दर्शन ये खबर भी पढ़े :  करें 5 ज्योतिर्लिंग, द्वारका और एलोरा गुफाओं के दर्शन

कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती
सरकार ने ईंधन और LPG की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। हाल ही में 200 से ज्यादा औचक निरीक्षण किए गए। कई डिस्ट्रीब्यूटर्स को नोटिस भेजे गए, कुछ पर जुर्माना लगाया गया और एक डिस्ट्रीब्यूटर को सस्पेंड भी किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

होर्मुज तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, उर्वरक लदे जहाज बढ़े बंदरगाहों की ओर....

नई दिल्ली। वैश्विक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर लंबी अनिश्चितता के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है...
राष्ट्रीय 
होर्मुज तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, उर्वरक लदे जहाज बढ़े बंदरगाहों की ओर....

एम्बाप्पे का डबल अटैक, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

फिलाडेल्फिया।फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने मंगलवार को इराक को 3-0 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह...
खेल 
एम्बाप्पे का डबल अटैक, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

प्रयागराज।इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क स्थित ध्यान केन्द्र में एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
इलाहाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन