यनयससी का मेगा आईपीओ जल्द मारेगा मार्केट में एंट्री

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 शेयर बाजार:भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक बड़ा पड़ाव आने वाला है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO को बाजार नियामक SEBI ने हरी झंडी दे दी है। SEBI ने 4 सितंबर को NSE को अपना ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया। इसके साथ ही NSE के लंबे समय से इंतजार किए जा रहे शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है। अब निवेशकों की नजर IPO की तारीख, प्राइस बैंड और लिस्टिंग पर टिकी है।


NSE ने 17 जून 2026 को SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। इससे पहले भी NSE की लिस्टिंग की प्लानिंग बनी थी, लेकिन नियामकीय कारणों से करीब एक दशक पहले यह प्रक्रिया रुक गई थी। अब SEBI से ऑब्जर्वेशन लेटर मिलने के बाद IPO प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मार्केट सूत्रों के मुताबिक, NSE इस महीने के अंत तक IPO लाने और BSE पर अपने शेयरों को लिस्ट कराने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बाजार में चर्चा है कि RHP फाइलिंग जल्द हो सकती है, जबकि प्राइस बैंड और IPO खुलने की तारीख को लेकर मर्चेंट बैंकरों के साथ बातचीत चल रही है। 25 सितंबर के आसपास लिस्टिंग की संभावना भी जताई जा रही है।

आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार ये खबर भी पढ़े : आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

करीब 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है IPO
NSE का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी इसमें NSE नए शेयर जारी नहीं करेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। कुल करीब 14.89 करोड़ इक्विटी शेयर, यानी NSE की लगभग 6 फीसदी पेड-अप कैपिटल के बराबर हिस्सेदारी बिक्री के लिए रखी जा सकती है। DRHP दाखिल किए जाने के समय के अनलिस्टेड मार्केट वैल्यूएशन के आधार पर IPO का आकार करीब 30,000 करोड़ रुपये आंका गया है। वहीं, करीब 5 लाख करोड़ रुपये के संभावित वैल्यूएशन पर यह IPO भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। यह 2024 में आए हुंडई मोटर्स इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के IPO को भी पीछे छोड़ सकता है। हालांकि, अंतिम आकार और वैल्यूएशन प्राइस बैंड तय होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

SBI समेत ये बड़े निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी
NSE के IPO में कई बड़े मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें SBI ग्रुप सबसे बड़ा शेयर बेचने वाला शेयरधारक है, जो करीब 2.475 करोड़ शेयर ऑफर कर सकता है। इसके अलावा MS स्ट्रैटेजिक (मॉरिशस), CPPIB, अरंडा इन्वेस्टमेंट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भी अपनी हिस्सेदारी बेचने वालों में शामिल हैं। इसके साथ ही GIC Re, न्यू इंडिया एश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी समेत कुछ अन्य संस्थागत और व्यक्तिगत शेयरधारक भी OFS में हिस्सा लेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी