भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अटका आखिरी पेंच

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली  : भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को अंतिम रूप देने के लिए भारत को अमेरिका से एक खास शर्त पूरी होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जैसे ही अमेरिका भारत को उसके प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर टैरिफ रेट देगा, ट्रेड डील को फाइनल कर उसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।


अमेरिका से बेहतर टैरिफ रेट का इंतजार
पीयूष गोयल ने गुरुवार को वाणिज्य मंत्रालय की ओर से आयोजित एक वर्कशॉप में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अंतिम शर्त अमेरिका की ओर से मिलने वाला प्रिफरेंशियल रेट है। भारत चाहता है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान को उसके प्रमुख प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बेहतर टैरिफ सुविधा मिले। अमेरिका ने 24 जुलाई से भारत समेत कई देशों के उत्पादों पर एक्स्ट्रा 10 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसी बदलते टैरिफ माहौल के कारण दोनों देशों के बीच बातचीत आगे भी जारी है।

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा


सितंबर के अंत में अमेरिका जाएंगे गोयल
ट्रेड डील को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए पीयूष गोयल सितंबर के आखिर में अमेरिका जाएंगे। वह G20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के साथ अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। ऐसे में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा इस बैठक में अहम रहने की उम्मीद है। भारत के लिए यह समझौता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 में देश ने अमेरिका को करीब 87 अरब डॉलर के सामान का निर्यात किया है।

प्रतिस्पर्धी देशों से बेहतर टैरिफ क्यों जरूरी?
अमेरिकी बाजार में भारत को बांग्लादेश, वियतनाम, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया और अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। अगर भारतीय उत्पादों पर इन देशों की तुलना में कम शुल्क लगता है, तो भारतीय कंपनियों को कीमत के मामले में फायदा मिलेगा। पीयूष गोयल ने कहा कि केवल टैरिफ की संख्या देखना पर्याप्त नहीं है। असली बात यह है कि भारतीय उत्पादों पर प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कितना शुल्क लगाया जा रहा है।

भारत का FTA नेटवर्क भी हो रहा मजबूत
गोयल ने बताया कि भारत ने कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं। ब्रिटेन, मॉरीशस, ओमान, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ समझौते लागू हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के साथ समझौता जल्द प्रभावी होने की उम्मीद है, जबकि यूरोपीय संघ समेत कई अन्य देशों और समूहों के साथ बातचीत जारी है। इन समझौतों के जरिए भारत अपने निर्यातकों को दुनिया के बड़े बाजारों तक बेहतर पहुंच देने की कोशिश कर रहा है।

एक्सपोर्ट बढ़ाने पर सरकार का बड़ा लक्ष्य
भारत ने मौजूदा वर्ष के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में निर्यात करीब 317 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 280 अरब डॉलर से ज्यादा है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक भारत के कुल निर्यात को 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। ऐसे में अमेरिका के साथ बेहतर ट्रेड डील और दूसरे देशों के साथ FTA भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
राष्ट्रीय  राज्य  होम  
स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

शेनझेन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। श्रीकांत को...
खेल 
ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस...
मध्य प्रदेश 
सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा