तनाव के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड का भाव 98 डॉलर प्रति बैरल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीव कच्चे तेल की कीमतें अभी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। ईरान के साथ सीज फायर की समय-सीमा आगे बढ़ने के बावजूद कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर के आसपास है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार सुबह शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले दो दिन में इसने करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेंड कर रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच लगातार आ रही तनाव पूर्ण खबरों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन असली समस्या सप्लाई की है। जानकारों का मनना है कि जब तक आपूर्ति सामान्य नहीं होती कीमतों में स्थिरता आनी मुश्किल है।

विशेषज्ञों का कहना है कि तेल बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है, जब तक इस क्षेत्र में स्थिति सामान्य नहीं होती और कोई शांति समझौता नहीं होता है, तब तक तेल की कीमतें ऊंची रह सकती हैं और महंगाई पर भी असर पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशयिा संकट के शुरुआती दिनों में कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। लेकिन, कई बार युद्धविराम की घोषणा और उसके विस्तार के कारण इसकी कीमतों में गिरावट आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सप्लाई में कमी अभी भी बनी हुई है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है।

 

गिग वर्कर्स को अब मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का सहारा, इलाज व दुर्घटना बीमा की तैयारी ये खबर भी पढ़े : गिग वर्कर्स को अब मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का सहारा, इलाज व दुर्घटना बीमा की तैयारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद में साइड के लिए बाइक का हॉर्न बजाने के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजिाबाद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के रतिराम कॉलोनी में बीती रात बाइक का हॉर्न...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में साइड के लिए बाइक का हॉर्न बजाने के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

चेंगलपट्टू संरक्षण केंद्र से 12 किशोर फरार, वार्डन-सुरक्षाकर्मी पर हमला से मचा हड़कंप

पुलिस के त्वरित कार्रवाई में तीन को दबोचा शेष नौ की तलाश जारी चेंगलपट्टू। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले स्थित आथूर...
राष्ट्रीय 
चेंगलपट्टू संरक्षण केंद्र से 12 किशोर फरार, वार्डन-सुरक्षाकर्मी पर हमला से मचा हड़कंप

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, चंडीगढ़-जालंधर में अलर्ट

चंडीगढ़ और जालंधर रेलवे स्टेशन को भी उड़ाने की चेतावनी रवनीत सिंह बिट्टू को भी दी गई धमकी चंडीगढ़। प्रधानमंत्री...
पंजाब 
पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, चंडीगढ़-जालंधर में अलर्ट

भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का लिया गया संकल्प

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग, बस्ती की वन्दना सभा में आज संस्कृति बोध परियोजना अभियान का...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का लिया गया संकल्प

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में साइड के लिए बाइक का हॉर्न बजाने के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजिाबाद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के रतिराम कॉलोनी में बीती रात बाइक का हॉर्न...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में साइड के लिए बाइक का हॉर्न बजाने के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का लिया गया संकल्प

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग, बस्ती की वन्दना सभा में आज संस्कृति बोध परियोजना अभियान का...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का लिया गया संकल्प

अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी