बारिश में गैजेट्स की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, बड़ा नुकसान होने से बचे

बारिश के मौसम में डिवाइस को बचाना एक बड़ी जिम्मदारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बारिश का मौसम जहां लोगों को गर्मी से राहत देता है, वहीं स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। तेज बारिश, पानी और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण महंगे गैजेट्स खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। थोड़ी सी लापरवाही से डिवाइस में खराबी आ सकती है और भारी खर्च उठाना पड़ सकता है।

अगर आप रोजाना फोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच या ईयरबड्स लेकर बाहर निकलते हैं, तो मानसून में कुछ सावधानियां बरतकर अपने गैजेट्स को सुरक्षित रख सकते हैं।

iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन ये खबर भी पढ़े : iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन

वाटरप्रूफ कवर का करें इस्तेमाल
बारिश में बाहर जाते समय फोन के लिए अच्छी क्वालिटी का वाटरप्रूफ पाउच और लैपटॉप के लिए रेन कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर दोपहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए यह छोटी सी सावधानी महंगे डिवाइस को पानी से बचा सकती है।

गीले चार्जिंग पोर्ट में न लगाएं चार्जर
बारिश के दौरान फोन का चार्जिंग पोर्ट गीला हो सकता है। ऐसे में तुरंत चार्जर लगाने से शॉर्ट सर्किट या पोर्ट खराब होने की संभावना रहती है। फोन को चार्ज करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि चार्जिंग पोर्ट पूरी तरह सूख चुका है।

लैपटॉप को कवर में रखें
लैपटॉप को बारिश और नमी से बचाने के लिए हमेशा वाटर-रेसिस्टेंट स्लीव या कवर का इस्तेमाल करें। इससे बैग भीगने की स्थिति में भी लैपटॉप को काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

लैपटॉप भीग जाए तो तुरंत करें ये काम
अगर लैपटॉप पर पानी गिर जाए या वह भीग जाए, तो सबसे पहले उसे बंद कर दें और चार्जर हटा दें। यदि संभव हो तो बैटरी भी निकाल दें। इसके बाद लैपटॉप को उल्टा करके सूखी जगह पर रखें और उसे कम से कम 24 घंटे तक अच्छी तरह सूखने दें। ज्यादा पानी जाने या डिवाइस काम न करने की स्थिति में सर्विस सेंटर की मदद लेना बेहतर होता है। मानसून में थोड़ी सावधानी बरतकर आप अपने महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सुरक्षित रख सकते हैं और अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : नितिन गडकरी

नितिन गडकरी-2014 के बाद उत्तर प्रदेश में 10,204 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आवंटन, 9,329 किमी निर्माण पूर्ण
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : नितिन गडकरी

राष्ट्रीय शोक के चलते एनएफएसयू कार्यक्रम स्थगित, अमित शाह के सभी कार्यक्रम टले

डीएफइजी की 11वीं बैठक के उद्घाटन समारोह सहित कई कार्यक्रम स्थगित गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी...
गुजरात 
राष्ट्रीय शोक के चलते एनएफएसयू कार्यक्रम स्थगित, अमित शाह के सभी कार्यक्रम टले

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : नितिन गडकरी

नितिन गडकरी-2014 के बाद उत्तर प्रदेश में 10,204 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आवंटन, 9,329 किमी निर्माण पूर्ण
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : नितिन गडकरी