प्रकृति पर्व सरहुल 11 अप्रैल को, तैयारियां पूरी

प्रकृति पर्व सरहुल 11 अप्रैल को, तैयारियां पूरी

रांची। राज्य का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार सुबह घड़े में रखे जल को देखकर इस वर्ष बारिश की भविष्यवाणी की जाएगी। सुबह सभी अखरा और सरना स्थल में सरहुल की पूजा-अर्चना पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होगी। दोपहर बाद रांची के विभिन्न अखरा एवं सरना स्थलों से सरहुल की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य सरना स्थल सिरम टोली जाकर समाप्त होगी। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में निकाली जाने वाली आकर्षक झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख, द्वितीय के लिए 50 हजार, तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार और सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सिरम टोली पहुंचने वाली प्रथम शोभायात्रा को पांच हजार रुपये दिये जाएंगे। इतना ही नहीं शोभायात्रा में शामिल खोरहा दल को साड़ी, धोती, गंजी देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान सरहुल के बाद 15 अप्रैल को मोरहाबादी के संगम गार्डेन में दिया जाएगा।

 

 

Tags:

About The Author

Latest News

भारत को एशियाई फुटबॉल में स्थापित करने तक शानदार रहा है सुनील छेत्री का करियर भारत को एशियाई फुटबॉल में स्थापित करने तक शानदार रहा है सुनील छेत्री का करियर
नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने गुरुवार को अपने संन्यास की घोषणा कर दी। 6 जून को वह कुवैत...
बीसीसीआई, विराट कोहली, गुरप्रीत सिंह संधू ने सुनील छेत्री को उनके शानदार करियर के लिए दी बधाई
भारतीय दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, 6 जून को भारत के लिए खेलेंगे आखिरी मैच
इटालियन ओपन: टेलर फ्रिट्ज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे अलेक्जेंडर ज्वेरेव
जुवेंटस ने अटलांटा को हराकर अपना 15वां कोपा इटालिया खिताब जीता
वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने भूटान में खोला दुनिया का सबसे ऊंचा प्रतियोगी स्विमिंग पूल
विनेश फोगाट ने 2024 ओलंपिक से पहले ट्रायल की तारीखों