दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट

दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट

दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 79 से 35 प्रतिशत तक रहा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नजफगढ़ दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे। यहां अधिकतम तापमान क्रमश: 38.5 और 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर शनिवार यानी आज भी देखने को मिलेगा। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के समय भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसी के चलते शनिवार के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में इस बार मार्च में दो बार 39 डिग्री के ऊपर गया है। 2014, 2020 और 2023 में मार्च में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं गया। स्काईमेट के अनुसार अभी के आसार के अनुसार, अगले 10 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जाएगा। यह 35 से 39 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

Tags:

About The Author

Latest News

मार्ग दुर्घटना में घायल 03 व्यक्तियों को भेजवाया गया अस्पताल मार्ग दुर्घटना में घायल 03 व्यक्तियों को भेजवाया गया अस्पताल
संत कबीर नगर ,पीआरवी 1495 को थाना मेहदावल क्षेत्रांतर्गत सिक्टौर माफी से इवेन्ट संख्या 31680 से कालर द्वारा सड़क मार्ग...
समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
डीजीपी की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता
राज्यरानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित
डीआरएम ने संरक्षा सेवाओं के लिए किया सम्मानित
शरणागत हुए राजनीति के बाहुबली, रट रहे राम-राम!
प्रेक्षक (सामान्य) एवं  प्रेक्षक (व्यय)  द्वारा एसएसटी टीम व बूथों का किया गया निरीक्षण।