आपसी लड़ाई में उलझा विपक्ष: स्वाती सिंह

आपसी लड़ाई में उलझा विपक्ष: स्वाती सिंह

लखनऊ। भारत के विकास के लिए दिन-रात एक करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तरफ विकास की बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष आपसी झगड़े को निपटाने में जुटा हुआ है। यही नहीं वह कभी महिलाओं का अपमान कर रहा है तो कभी भारत विरोधी बयान दे रहा है। ऐसे में चुनाव परिणाम पहले से ही स्पष्ट हैं। उप्र में आपसी लड़ाई में उलझी सपा, जातिगत समीकरण भिड़ा रही बसपा और कांग्रेस शून्य पर सिमट जाएंगे। सभी 80 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। ये बातें भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि रामपुर और मुरादाबाद में सजा पा चुके आजम खां के आगे सपा आलाकमान झुक गई। उन्हें अपने सीटिंग सासंद को टिकट देने के बाद पुन: वापस लेना पड़ा। सपा मुखिया पार्टी के अंदर चल रहे अंतरद्वद्व को समाप्त करने में ही पूरा समय गंवाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के जनहितकारी कामों को बहुत पहले ही समझा चुके हैं।

आज चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही है, बल्कि भाजपा की तरफ से हर एक आम आदमी खुद ही लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेहरा ही चुनाव में काफी है। स्वाती सिंह ने कहा कि बसपा सिर्फ जातिगत और धार्मिक आधार पर अपने कंडिडेट का चुनाव लड़ रही है। उसके पास न तो कोई विजन है और न ही उसका कोई उद्देश्य। उसका सिर्फ एक मात्र उद्देश्य है कि किसी तरह वह दो-चार सीटों पर जीत हासिल कर ले। इसे जनता भी जानती है।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

लोकसभा चुनावों के दोनों चरणों में बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस बुरी तरह निराश-भाजपा लोकसभा चुनावों के दोनों चरणों में बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस बुरी तरह निराश-भाजपा
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक...
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था - विष्णु देव साय
कम मतदान सत्ता के लिए चुनौती : सिकंदर यादव
केजीएमयू में पहला एनुअल कॉन्क्लेव की शुरूआत
छात्रवृत्ति परीक्षा में दो मेधावियों का हुआ चयन
दिशा-2024 में रही गीत और संगीत की धूम
ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण