आलू की फसल में कर लिया ये काम तो होगी बंपर पैदावार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आलू की खेती: खेती में अगर ज्यादा मुनाफा कमाने की बात आए तो सबसे पहले नाम आता है सब्जियां उगाने का. सिर्फ सब्जियां उगाने से ही अधिक मुनाफा नहीं मिल जाता, उसके लिए कुछ बेहतरीन उपाय किए जाते हैं जिससे पैदावार अधिक हो और अधिक मुनाफा भी मिले. ऐसे में आलू की खेती किसानों के लिए एक बहुत ही लाभदायक फसल मानी जाती है, लेकिन अच्छी और ज्यादा पैदावार के लिए उसकी अच्छी से देखभाल भी होनी चाहिए.

अगर शुरुआत से ही फसल पर ध्यान दिया जाए तो आलू का साइज, वजन और गुणवत्ता तीनों को बेहतर से बेहतर किया जा सकता है. अक्सर किसानों की छोटी-छोटी गलतियां ही वजन और उत्पादन कम होने का कारण होती हैं, इसलिए सही जानकारी होना जरूरी है जिससे किसानों को नुकसान नहीं बल्कि अधिक से अधिक लाभ हो.

कैसे की जाती है अफीम की खेती? ये खबर भी पढ़े : कैसे की जाती है अफीम की खेती?

मिट्टी की तैयारी और खाद का सही उपयोग
आलू की अच्छी फसल के लिए मिट्टी का सही होना सबसे जरूरी है. आलू की खेती के लिए हल्की, भुरभुरी और पानी को आसानी से सोखने वाली मिट्टी होना जरूरी है. खेत की अच्छी जुताई के साथ-साथ उसमें गोबर की खाद या जैविक खाद का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ती है. इसके साथ-साथ खाद का सही उपयोग भी जरूरी है, जिससे कंद और पौधे दोनों की ग्रोथ अच्छी होती है.

अपने खेत में करें सफेद बैंगन की खेती ये खबर भी पढ़े : अपने खेत में करें सफेद बैंगन की खेती

अन्य छोटे-छोटे प्रमुख उपाय...
पोषण प्रबंधन: जब फसल 40-50 दिन की हो जाए तो पोटाश और फॉस्फेट वाली खाद डालें. एनपीके 0:52:34 का स्प्रे आलू का आकार और संख्या बढ़ाने में काफी कारगर माना जाता है.
बोरॉन का उपयोग: बोरॉन (20%) आलू में कार्बोहाइड्रेट के ट्रांसफर को बेहतर बनाता है, जिससे आलू का वजन और साइज तेजी से बढ़ता है.
मिट्टी चढ़ाना: फसल के जीवन चक्र में 2–3 बार पौधों पर मिट्टी जरूर चढ़ानी चाहिए. इससे कंदों को फैलने की जगह मिलती है और वे धूप के संपर्क में आने से बचते हैं.
माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (मैग्नीशियम सल्फेट): मैग्नीशियम सल्फेट फसल को हरा-भरा और स्वस्थ रखता है, जिससे प्रकाश संश्लेषण (फोटोसिंथेसिस) अच्छा होता है और आलू का विकास तेज होता है.
कीट व रोग नियंत्रण: झुलसा रोग या अन्य बीमारियों की तुरंत रोकथाम करें, क्योंकि स्वस्थ पत्तियां ही बड़े और अच्छे आलू बनने में मदद करती हैं.
सिंचाई और फसल की सही देखभाल
आलू की फसल में पानी को नियमित तरीके से देना काफी अहम भूमिका निभाता है. कम पानी से आलू का विकास रुक सकता है और ज्यादा पानी से वे सड़ सकते हैं. खासकर जब आलू बनने की शुरुआत होती है, उस समय पानी का सही प्रबंधन सबसे ज्यादा जरूरी होता है. साथ ही फसल से खरपतवार को हटाना भी काफी जरूरी है. अगर किसान समय पर खाद, सिंचाई, निराई-गुड़ाई और फसल की देखभाल पर ध्यान दें, तो आलू की पैदावार में काफी बढ़ोतरी हो सकती है. सही तकनीक अपनाने से न सिर्फ उत्पादन बढ़ता है, बल्कि आलू का साइज और वजन भी बेहतर होता है और किसान की आमदनी भी बढ़ जाती है.

 अजोला की खेती से कम हो जाएगी धान की खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत ये खबर भी पढ़े :  अजोला की खेती से कम हो जाएगी धान की खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जनसुविधा से समझौता नहीं: 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को निर्माणाधीन 10 लेन...
मध्य प्रदेश 
जनसुविधा से समझौता नहीं: 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं,

संत कबीर नगर, 13 जून 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं,

प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश।

संत कबीर नगर, 13 जून, 2026 (सूचना विभाग)। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश।

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर  रक्तदान शिविर का आयोजन

फिरोजाबाद,  14 जून  दिन रविवार विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन एस. एन. एम.हॉस्पिटल की ब्लड...
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर  रक्तदान शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं,

संत कबीर नगर, 13 जून 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं,

प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश।

संत कबीर नगर, 13 जून, 2026 (सूचना विभाग)। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश।

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की दान राशि में चोरी का मामला, जांच और पारदर्शिता की मांग तेज

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े दान की रकम चोरी के मामले में नया खुलासा सामने आया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की दान राशि में चोरी का मामला, जांच और पारदर्शिता की मांग तेज