जो खाएं घर पर उगाएं! बिना मिट्टी इस तरीके से शुरू करें खेती

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हाइड्रो पोनिक खेती: बदलते समय के साथ खेती के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं. अब ऐसे आधुनिक तरीके सामने आ चुके हैं, जिनकी मदद से लोग बिना खेत और बना मिट्टी के भी घर पर ताजा सब्जियां उगा रहे हैं. इन्हीं तरीकों में से एक हाइड्रो पोनिक खेती है जो खासकर शहरी इलाकों में तेजी से पॉपुलर हो रही है. कम जगह, कम पानी और बिना मिट्टी के होने वाले इस खेती से लोग अपने घर की बालकनी, किचन या छत पर ही सब्जियां उगा सकते हैं.

क्या है हाइड्रो पोनिक खेती?

मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा ये खबर भी पढ़े : मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा

हाइड्रो पोनिक खेती एक ऐसी विधि है, जिसमें पौधों को उगाने के लिए मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसकी जगह पोषक तत्व से भरपूर पानी का घोल पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है. इस प्रक्रिया में पौधों को सीधे जरूरी पोषण मिलता है, जिससे उनकी वृद्धि तेजी से होती है और कम समय में बेहतर उत्पादन मिलता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तकनीक में पानी का उपयोग भी पारंपरिक खेती के मुकाबले काफी कम होता है और पौधे तेजी से तैयार होते हैं.

कम जगह में भी संभव है खेती

हाइड्रो पोनिक खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत कम जगह में भी किया जा सकता है. छोटे फ्लैट, बालकनी, किचन या कमरे के कोनों में भी इस सिस्टम को लगाया जा सकता है. यही कारण है कि शहरों में रहने वाले लोग जिनके पास जमीन नहीं है वह भी अब आसानी से इस खेती को कर पा रहे हैं. वहीं इस तकनीक में पौधों को पोषक तत्व सीधे मिलते हैं, जिससे उन्हें मिट्टी में खोज करने की जरूरत नहीं होती है. यही वजह है कि हाइड्रो पोनिक तरीके से उगाए गए पौधे पारंपरिक तरीके के मुकाबले तेजी से बढ़ते हैं और कम समय में तैयार हो जाते हैं.

कम पानी में ज्यादा उत्पादन

हाइड्रो पोनिक खेती में पानी को बार-बार इस्तेमाल किया जाता है, जिससे उसकी खपत काफी कम हो जाती है. माना जाता है कि यह तकनीक पारंपरिक तरीकों की तुलना में करीब 90 प्रतिशत तक पानी का उपयोग करती है. यही कारण है कि इसे पर्यावरण के अनुकूल भी माना जाता है. वहीं उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल स्थित एक रिसर्च संस्थान में इस तकनीक से अश्वगंधा और बच जैसे पौधों को कम समय में तैयार किया गया. जहां सामान्य तरीके से इन पौधों को उगाने में एक से दो साल लगते हैं, वही है हाइड्रो पोनिक विधि से इन्हें कुछ महीनो में ही तैयार कर लिया गया.

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा डिजिटल ! अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

नई व्यवस्था के तहत आवेदक 24 घंटे ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे पंजीकरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी चेन्नई। तमिलनाडु...
राष्ट्रीय 
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा डिजिटल ! अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवा पर दिखाई सख्ती, डॉक्टर पर्ची होगी अनिवार्य

30 मि.ली. से अधिक मात्रा की सभी दवा को शेड्यूल के तहत नहीं मिलेगी छूट नई दिल्ली। अब बाजार में...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवा पर दिखाई सख्ती, डॉक्टर पर्ची होगी अनिवार्य

उत्तर प्रदेश

यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अति वर्षा व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि व आर्थिक हानि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर जाने को दिए निर्देश

'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'900 गुना संपत्ति बढ़ी तो वसूली की जरूरत क्यों?' अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का नया हमला

डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से लूट करने वाला कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह और नगदी बरामद

मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को 'ये ससुरा' कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा

वाराणसी।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को 'ये ससुरा' कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा