इन फसलों की खेती, हर महीने होगा तगड़ा मुनाफा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मशरूम : आज के समय में सिर्फ नौकरी पर निर्भर रहना अब लोगों को सही नहीं लगता है. इसी वजह से लोग छोटे-छोटे बिजनेस या साइड इनकम के तरीके ढूंढ रहे हैं, हालांकि जब खेती की बात आती है, तो बहुत से लोग पीछे हट जाते हैं. उन्हें लगता है कि खेती के लिए बड़ी जमीन, ज्यादा पैसा और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, लेकिन आज के दौर में ऐसी कई खेती हैं, जिन्हें आप बहुत कम जगह और कम लागत में शुरू कर सकते हैं. इनमें से एक बेहतरीन ऑप्शन मशरूम की खेती है. जिसे सिर्फ 5000 हजार रुपये से शुरू कर सकते हैं, इसे आप अपने घर के एक कमरे में भी आसानी से शुरू कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं. 

मशरूम की खेती कितना फायदा?

 किसान ऐसे शुरू करें सौंफ की खेती ये खबर भी पढ़े :  किसान ऐसे शुरू करें सौंफ की खेती

मशरूम की खेती के लिए आपको खेत की जरूरत नहीं होती है. आप इसे घर के अंदर, किसी खाली कमरे में या एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर भी कर सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सिर्फ लगभग 5000 रुपये में शुरू किया जा सकता है.आजकल बाजार में मशरूम की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि लोग इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा मानते हैं. ऐसे में अगर आप सही तरीके से इसकी खेती करते हैं, तो यह एक शानदार कमाई का जरिया बन सकता है. 

कैसे की जाती है मशरूम की खेती?

मशरूम उगाने के लिए सबसे पहले गेहूं या चावल के भूसे से कंपोस्ट खाद तैयार की जाती है. इस प्रक्रिया में लगभग एक महीना लग जाता है. इसके बाद इस कंपोस्ट को जमीन या ट्रे पर 6-8 इंच मोटी परत में फैलाया जाता है और उसमें मशरूम के बीज (स्पॉन) डाले जाते हैं फिर इसे ढक दिया जाता है. इसके बाद करीब 40 से 50 दिनों में मशरूम तैयार हो जाता है और आप इसे बाजार में बेच सकते हैं. 

मशरूम की खेती के लिए सही समय क्या?

मशरूम की खेती के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए. इसके साथ ही नमी (ह्यूमिडिटी) 80-90 प्रतिशत के आसपास होनी जरूरी है. अगर तापमान ज्यादा हो जाए, तो फसल खराब होने का खतरा रहता है, इसलिए इसकी खेती में थोड़ी सावधानी जरूरी होती है. 

कमाई कितनी हो सकती है?

मशरूम की खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा होता है. अगर आप सही तरीके से काम करते हैं, तो निवेश का कई गुना तक लाभ मिल सकता है. ताजा मशरूम बाजार में अच्छे दाम पर बिकता है, इसलिए जैसे ही फसल तैयार हो, उसे तुरंत बेच देना चाहिए. मांग ज्यादा होने के कारण इससे हर महीने अच्छी कमाई की जा सकती है. 

सिर्फ 5000 हजार रुपये से शुरू कर सकते हैं ये खेती

अगर आप  सिर्फ 5000 हजार रुपये से खेती शुरू करना चहाते हैं, तो मशरूम के अलावा भी कुछ ऑप्शन हैं. जैसे कलौंजी की खेती, इसकी खेती कम पानी में होती है और लागत भी कम आती है. 4-5 महीने में फसल तैयार हो जाती है और अच्छा मुनाफा देती है. इसके अलावा लिप्टिस की खेती, इसमें शुरुआत में कम खर्च आता है और लंबे समय में बड़ी कमाई का मौका मिलता है. इसके साथ दूसरी फसलें भी उगाई जा सकती हैं. 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ