यु पी में किसानों को बड़ी राहत, सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे फसल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने गेहूं खरीद को लेकर अहम फैसला लिया है। अब किसान बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेच सकेंगे। सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘किसान रजिस्ट्री’ जो किसानों की पहचान और फसल सत्यापन की डिजिटल प्रक्रिया है, अब अनिवार्य नहीं रहेगी। यह निर्णय किसानों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

मजबूरन बिचौलियों को कम कीमत पर गेहूं बेचना पड़ा
दरअसल, इस साल की शुरुआत में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं बेचने के लिए किसान रजिस्ट्री को अनिवार्य किया गया था। लेकिन बड़ी संख्या में किसान रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए, जिसके चलते वे सरकारी केंद्रों पर फसल बेचने से वंचित रह गए और उन्हें मजबूरन बिचौलियों को कम कीमत पर गेहूं बेचना पड़ा। किसानों की इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया और नियमों में ढील दी। नए आदेश के तहत अब किसान पहले की तरह बिना रजिस्ट्रेशन के भी सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे।

बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत ये खबर भी पढ़े : बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत

किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल, पंखे, छाया और अन्य जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक राज्य में 42,000 से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब तक 4.77 लाख से अधिक किसान गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि पूरे राज्य में 5,400 से अधिक खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

 वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कचहरी स्थानांतरण की फाइल शासन को भेजने के दिये निर्देश ये खबर भी पढ़े :  वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कचहरी स्थानांतरण की फाइल शासन को भेजने के दिये निर्देश

सरकार का यह फैसला किसानों के लिए दूरदर्शी कदम साबित हो रहा है। इससे न सिर्फ गेहूं खरीद की पूरी प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीद का आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा और प्रदेश में गेहूं की खरीद लक्ष्य से भी आगे निकल सकती है।

भूमि, जल,पौधे और जानवर: वस्तु नहीं, बल्कि जीवित समुदाय का हिस्सा है ये खबर भी पढ़े : भूमि, जल,पौधे और जानवर: वस्तु नहीं, बल्कि जीवित समुदाय का हिस्सा है

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भविष्य की कृषि सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक - डॉ. वी. बी. सिंह

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती द्वारा विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत सेमरा एवं मझौवा चौधरी में खेत बचाओ...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भविष्य की कृषि सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक - डॉ. वी. बी. सिंह

स्वास्थ्य परीक्षण में 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु किया गया रेफर

बस्ती - बाल विकास परियोजना, विक्रमजोत के अंतर्गत सीडीपीओ बलराम सिंह के नेतृत्व में सुपरवाइजर सरिता सिंह द्वारा पूर्व में...
उत्तर प्रदेश 
 स्वास्थ्य परीक्षण में 3 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र हेतु किया गया रेफर

रूसी सेना का दावा, पिछले 24 घंटाें में यूक्रेन के 1100 से ज़्यादा सैनिक मारे गए

मॉस्को। रूस ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में पांच रूसी सैन्य टुकड़ियों के साथ मोर्चों में यूक्रेन...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी सेना का दावा, पिछले 24 घंटाें में यूक्रेन के 1100 से ज़्यादा सैनिक मारे गए

इस स्वर्णिम कार्यकाल में किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली - सूर्य प्रताप शाही

बस्ती - प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र...
उत्तर प्रदेश 
इस स्वर्णिम कार्यकाल में किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली - सूर्य प्रताप शाही

विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

अपना दल एस प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने किया स्थानान्तरण, सतर्कता विभाग से जांच की मांगबस्ती - अपना...