भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture


फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा 04 सितम्बर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के आयोजन को लेकर  प्रेस वार्ता शिवम रेस्टोरेन्ट पर की गयी  
वार्ता के दौरान शोभायात्रा के संयोजक हरेन्द्र यादव ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर चार सितंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।  यह शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर  विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 12 बजे गोपाल आश्रम पहुंचकर संपन्न होगी। 
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड और बर्फखाना चौराहा होते हुए गोपाल आश्रम पहुंचेगी। शोभायात्रा मार्ग को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक तोरण द्वारों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया पूरे मार्ग पर करीब दो दर्जन तोरण द्वार बनाए जाएंगे। इस शोभायात्रा में निकलने वाली सभी झांकिया
कृष्ण की लीलाओं पर आधारित होंगी।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित करीब दो दर्जन झांकियां शामिल होंगी। छह बैंड, दो ढोल, काली अखाड़ा, ऊंट और घोड़ों के अलावा आगरा का किशोर बैंड भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगा। काली अखाड़े के कलाकार करतब दिखाते हुए शोभायात्रा में साथ चलेंगे। एक विशाल तोरण द्वार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
 शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सिरसागंज हरिओम यादव होंगे, एफएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव दीप प्रज्वलित करेंगे। सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर और ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद डॉ. लक्ष्मीनरायन यादव, जितेन्द्र यादव डायरेक्टर अहिंसा ग्रुप, समेत अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहेंगे।
पत्रकार वार्ता के अवसर पर जन्म जयंती महोत्सव समिति के हरेंद्र यादव, संस्थापक एमएस रामवीर सिंह यादव,श्याम सिंह यादव (डिप्टी मेयर), महासचिव डीपी यादव, कोषाध्यक्ष पंकज यादव, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम यादव, अशोक यादव, हीरेन्द्र यादव, मनोज यादव, राजेंद्र यादव और राकेश यादव सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

नाबालिग बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस कसेगी शिकंजा

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर की सड़कों पर नाबालिग बाइक राइडर्स की तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट...
छत्तीसगढ़ 
नाबालिग बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस कसेगी शिकंजा

मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम, 8 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। इसके असर से गुरुवार को प्रदेश के आधे...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम, 8 जिलों में अलर्ट जारी

कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू

कोकराझार (असम)। कोकराझार के आरएनबी सिविल अस्पताल में छह डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई...
राष्ट्रीय 
कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू

केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको, हादसे में तीन की मौत

सोनीपत। सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे मजदूरों से भरी ईको गाड़ी...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ईको,  हादसे में तीन की मौत

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का खतरा, दक्षिण में राहत के संकेत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के दौर के बाद गुरुवार को मौसम के मिज़ाज...
पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल में भारी बारिश का खतरा, दक्षिण में राहत के संकेत

उत्तर प्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा 04 सितम्बर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के आयोजन को लेकर  प्रेस...
उत्तर प्रदेश 
भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव द्वारा कल निकाली जायेगी शोभायात्रा

यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, 15 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश और...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, 15 की मौत

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम