बस्ती - आज शनिवार को थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 188/2023 धारा 363, 366, 120बी भा0द0वि0 में वांछित बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष सादे वस्त्रों में नियमानुसार विशेषरगंज तिराहे से समय करीब 10.05 बजे पुलिस संरक्षण में लिया गया व मु0अ0सं0 190/2023 धारा 376(2)N, 313, 406, 506 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त दुर्गेश उर्फ दुर्गाप्रसाद पुत्र मन्नाज हरिजन उर्फ मनराज सा0 तिघरा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष को बैरागल बाग रामजानकी मार्ग के किनारे समय 13.45 बजे हिरासत में लिया गया। बाद विधिक कार्यवाही उपरोक्त को न्यायालय बस्ती के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया ।
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।