अल्लाह की इबादत में बीता 24वां रोजा, बाजार में बढ़ी रौनक 

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। माह-ए-रमजान में की गई इबादत व नेकी का सवाब कई गुना बढ़ कर मिलता है, इसीलिए अल्लाह के बंदे रोजा, नमाज, जकात, सदका-ए-फित्र, एतिकाफ आदि के जरिए खूब नेकी बटोर रहे हैं। वहीं रोजेदारों द्वारा शबे कद्र की ताक रातों में जागकर खूब इबादत की जा रही है। कुरआन-ए-पाक की तिलावत मस्जिद व घरों में जारी है।

पुरुषों की तरह औरतें इबादत के साथ किचन व बाजार की जिम्मेदारी निभा रही हैं। भाईचारगी बढ़ाने के लिए सामूहिक इफ्तार की दावतें हर जगह आम हैं। फर्नीचर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बैंक रोड पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। जिसमें गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। बड़गो में जुबैर खान के नेतृत्व में सामूहिक रोजा इफ्तार हुआ। 

शराब की दुकान पर युवकों का तांडव, घटना सीसीटीवी में कैद  ये खबर भी पढ़े : शराब की दुकान पर युवकों का तांडव, घटना सीसीटीवी में कैद

इस वक्त रेती, शाह मारुफ, घंटाघर, जाफरा बाजार, गीता प्रेस रोड, गोलघर, जाहिदा बाद, गोरखनाथ आदि बाजारों में मुस्लिम महिलाओं को खरीदारी करते आसानी से देखा जा सकता है। ईद के लिए जमकर खरीदारी हो रही है। शाह मारुफ में ईद के लिए सजा दस दिनों वाला अस्थायी बाजार गुलजार है। शनिवार को 24वां रोजा खैर के साथ बीता। बड़े तो बड़े बच्चे भी रोजा रखकर इबादत में मसरूफ हैं। 

ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक व पत्नी पर केस दर्ज   ये खबर भी पढ़े : ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक व पत्नी पर केस दर्ज 

गैस किल्लत के बावजूद शाम को दस्तरख्वान पर तमाम तरह के खाने रोजेदारों का इस्तकबाल करते नजर आ रहे हैं। हदीस शरीफ के मुताबिक रोजेदार के लिए दरिया की मछलियां भी दुआ करती हैं। सहरी व इफ्तार के समय नूरानी समां चारों तरफ नजर आ रहा है। रायगंज के समाजसेवी एडवोकेट मोहम्मद आजम ने कहा कि जिस तरह हम रोजे में खाने-पीने और अन्य कामों से अल्लाह के हुक्म की वजह से रुके रहते हैं उसी तरह हमारी पूरी जिंदगी अल्लाह के अहकाम के मुताबिक होनी चाहिए। हमारी रोजी रोटी और हमारा लिबास हलाल कमाई का हो। हमारी जिंदगी का तरीका पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और सहाबा किराम वाला हो ताकि हमारी रूह हमारे जिस्म से इस हाल में जुदा हो कि हमें, हमारे वालिदैन और सारे इंसान व जिन्नात का पैदा करने वाला अल्लाह हमसे राजी व खुश हो। दारे फानी से दारे बका की तरफ कूच के वक्त अगर हमारा अल्लाह हमसे राजी व खुश है तो इंशाअल्लाह हमेशा-हमेशा की कामयाबी हमारे लिए मुकद्दर होगी कि इसके बाद कभी भी नाकामी नहीं है।

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर गोरखपुर में संगोष्ठी, विरासत से भविष्य तक पर हुई गहन चर्चा ये खबर भी पढ़े : हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर गोरखपुर में संगोष्ठी, विरासत से भविष्य तक पर हुई गहन चर्चा

ईद के लिए सेवईं का बाजार शबाब पर 

ईद में चंद दिन बचे हुए हैं। सेवईं का बाजार पूरी तरह से शबाब पर है। नखास, शाह मारूफ, जाफरा बाजार , जाहिदा बाद, घंटाघर जैसे व्यापारिक क्षेत्रों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में सेवईंयों की अनगिनत वैरायटी मौजूद है। तिरंगा सेवई अपनी खूबसूरती के कारण बाजार का आकर्षण बनी हुई है। बाजार में मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वैरायटी की सेवईं मौजूद हैं, जो क्वॉलिटी और अपने नाम के मुताबिक डिमांड में हैं। बनारसी सेवईं अपनी शुद्धता, बारीक बनावट और खास सोंधेपन के लिए मशहूर है। 
उर्दू बाजार स्थित ताज सेवईं सेंटर के आरिफ व कैस ने बताया कि उनके यहां छड़, सादी, छत्ते वाली, किमामी, बनारसी, भुनी, लाल लच्छा, सफेद लच्छा, बनारसी लच्छा, सूतफेनी, रूमाली, दूध फेनी सेवईं बिक रही है। ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अजहा में सेवईं की जमकर बिक्री होती है। इस वक्त सबसे ज्यादा डिमांड में बनारसी किमामी सेवईं है, जोकि हाथों-हाथ खरीदी जा रही है। 

तुर्कमानपुर के मनोव्वर अहमद ने बताया कि महानगर में फुटकर सेवईं की दुकानें भी अपने शबाब पर है। बाजार में तरह-तरह की सेवईं मौजूद हैं, जो लोगों के आकषर्ण का केंद्र बनी हुई है। बाहर से भी व आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी करने शहर आ रहे हैं। तोहफे के रूप में रिश्तेदारों व पास पड़ोस में भी सेवईं भेजी जा रही हैं। गरीब जरूरतमंदों में भी सेवईं दी जा रही है। 

गाजी रौजा के हाजी फैज खान ने बताया कि ईद में सेवईं का अपना महत्व होता है। रमजान में पूरे एक माह सेवईं की बिक्री होती है। महानगर में विभिन्न क्षेत्रों में सेवईं की बिक्री हो रही है। नखास चौक, घंटाघर, जाफरा बाजार, गोरखनाथ, रुस्तमपुर आदि स्थानों पर सेवईं की ब्रिकी तेज है।

सिक्योरिटी डिपॉजिट में जमा रकम पर जकात लाजिम : उलमा किराम 

रमजान हेल्पलाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232, 7860799059 पर शनिवार को सवाल ओ जवाब का सिलसिला जारी रहा। 

1. सवाल : सिक्योरिटी डिपॉजिट में रखी रकम पर जकात का क्या हुक्म है? 
जवाब : सिक्योरिटी डिपॉजिट में रखी रकम पर भी जकात फर्ज है। 

2. सवाल : क्या जकात रमजान में ही निकाली जा सकती है? 
जवाब : जकात का ताल्लुक रमजान से नहीं बल्कि जकात की अदाएगी निसाब भर माल पर साल पूरा होने पर फर्ज हो जाती है। हां, अगर साल रमजान के बाद पूरा होता हो तो×साल पूरा होने से पहले रमजान ही में दे दे तो इसमें सवाब ज्यादा है।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में हो गई रिलीज, ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

मुंबई। आर आर आर फिल्म से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता राम चरण की लेटेस्ट...
मनोरंजन 
फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में हो गई रिलीज, ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई

सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

फिरोजाबाद, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे...
सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी। प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने शुक्रवार को कान्हा गौशाला, पल्हाना का निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश 
कान्हा गौशाला पहुंचे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, गोपूजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रशासनिक लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय करे सरकार

मुख्यमंत्री से कहा-अधीनस्थों की चूक पर वरिष्ठ अधिकारी भी हों जिम्मेदार

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

बिजनौर। जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत