डीएम व एसपी ने जिला कारागार महराजगंज का किया मासिक निरीक्षण 

डीएम व एसपी ने जिला कारागार महराजगंज का किया मासिक निरीक्षण 

महराजगंज, जिला जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक  सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया। जेल निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के  पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया।  दोनों अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के उपरांत बंदी सुदर्शन के द्वारा दोनों अधिकारियों का बनाया गया चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया। दोनों अधिकारियों ने जेल अधीक्षक ने बंदी द्वारा बनाए गए चित्र की प्रशंसा करते हुए उसे धन्यवाद दिया।  

     निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Latest News

इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को वामपंथी संगठनों ने दिया समर्थन इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को वामपंथी संगठनों ने दिया समर्थन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अजय राय को वामपंथी...
रामगोपाल यादव का बयान सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ : मुख्यमंत्री योगी
राहुल गांधी और अखिलेश यादव 10 मई को करेंगे संयुक्त जनसभा
स्कूली बच्चों को संग्रहालय में बताई गई 1857 की क्रांतिगाथा
97, 4% अंक प्राप्त कर हर्षदीप आर्य ने रचा इतिहास, 
उत्कृष्ट योगदान के लिए राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में समारोह आयोजित 
हर्ष ईएनटी अस्पताल संग नि:शुल्क मेडिकल कैंप में अवेकनिंग इंडिया का सहयोग