रॉबर्ट वाड्रा ने बांके बिहारी मंदिर में किये दर्शन

सही समय आने पर लूंगा राजनीति में आने का फैसलाः रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने बांके बिहारी मंदिर में किये दर्शन

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते रॉबर्ट वाड्रा।

मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच सोमवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की शरण में पहुंचे। करीब बीस मिनट तक ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। रॉबर्ट वाड्रा ने देश में सुख समृद्धि की कामना करते हुए धर्म निरपेक्ष लोकतंत्र कायम होने की प्रार्थना की। श्रृंगार आरती के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव में बदलाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। निश्चित तौर पर देश के लोग और भगवान उनकी मेहनत को समझेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों से लोग मुझे चुनाव लड़वाना चाहते हैं। मैं भी राजनीति में आने का इच्छुक हूं। सही समय आने पर इसका निर्णय लूंगा। वहीं उन्होंने भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। आइएनडीआइ गठबंधन पूरी मजबूती से काम कर रहा है। वाड्रा ने दर्शन के बाद मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी और पूर्व विधायक प्रदीप माथुरा के साथ ठाकुरजी की प्रसादी कचौड़ी का लुत्फ भी लिया। वही उन्होंने इससे पहले भक्तों को प्रसाद भी बांटा।


Tags: Mathura

About The Author

Latest News