कौशाम्बी में सपा भाजपा में सीधी टक्कर

राजा भैया की भूमिका होगी निर्णायक ?

कौशाम्बी में सपा भाजपा में सीधी टक्कर

कौशाम्बी । कौशाम्बी आरक्षित संसदीय सीट पर नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें समाजवादी पार्टीसे पुष्पेंद्र सरोज भारतीय जनता पार्टी से विनोद सोनकर बहुजन समाज पार्टी से शुभ नारायण के अलावा राष्ट्रीयकृत राजनैतिक दल से अपना दल कमेरावादी से नरेंद्र कुमार मानवतावादी समाज पार्टी से राम आसरे भारतीय शक्ति चेतनापार्टी से रामेश्वर प्रसाद अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में पुष्पेंद्र कुमार सरोज, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सोनकर उर्फ पन्ना भैया, संजयकुमार शामिल है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विनोद सोनकर का सीधा मुकाबला इस बार समाजवादी पार्टी के पत्याशी पुष्पेंद्र सरोज से होना निश्चित है। विनोद सोनकर 2014 और 2019 में कौशाम्बी से सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार विनोद सोनकर पर भरोसा जताया है । विनोद सोनकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के फार्मूले अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं यह जरूर है कि 2024 लोकसभा चुनाव में विनोद सोनकर को अपने कार्य व्यवहार के चलते कई जगह विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के अंदर चल रहे भीतर घात से मुकाबला उन्हें करना पड़ सकता है। समाजवादी पर्टी ने इस बार बिल्कुल युवा नया चेहरा पुष्पेंद्र सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है। लंदन की क्वीन मैरीयूनिवर्सिटी से स्नातक पुष्पेंद्र सरोज का अब तक कोई सियासी अनुभव नहीं रहा है। लेकिन मंझनपुर विधानसभा से व पांचवीं बार विधायक पूर्व मंत्री पिता इंद्रजीत सरोज इस चुनाव में बेटे पुष्पेंद्र के चुनाव में  सारथी की भूमिका अदा कर रहे हैं। यादव,मुस्लिम, पासी नाराज ब्राह्मण समीकरण अलावा उच्चशिक्षा और युवा होने के दम पर इस चुनाव में सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को कडी़ टक्कर देने का होंसला रखते हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शुभनारायण पहली बार चुनावी समर में भाग आजमाइश कर रहे हैं। पार्टी के परंपरागत बिखरे हुए मतदाताओं को सहेजने में लगे है। निर्दलीय सहित अन्य उम्मीदवार जनता के बीच अपनी पहचान बनाना शुरू करदिए हैं। कौशाम्बी संसदीय सीट में चायल, मंझनपुर, सिराथू के अलावा प्रतापगढ़ की कुंडा और बाबागंज पांच विधानसभा शामिल है। यहां कुल 19 लाख 4 हजार 466 मतदाता है जिनमें से 10 लाख 9841 पुरुष मतदाता एवं 8 लाख94 हजार 459 महिला मतदाता हैं। कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र की कुंडा एवं बबागंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं पर कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का खासा असर है। इस सीट पर हार और जीत का समीकरण राजा भैया से प्रभावित होने से इनकार नहीं किया जा सकता राजा भैया की क्या भूमिका होगी आने वाले समय यह बतायेंगा। 
Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News